Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi अपनी ही नाबालिग बेटी को वेश्यावृत्ति की दलदल में धकेला, मां-बाप के...

अपनी ही नाबालिग बेटी को वेश्यावृत्ति की दलदल में धकेला, मां-बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पलवल। मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जनपद के एक गांव में मां-बाप ने ही अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी को वेश्यावृत्ति की दलदल में धकेल दिया। आरोप है कि मां-बाप ही बेटी को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में चार महीने तक वेश्यावृत्ति कराते रहे। किशोरी ने अपने बाप पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परेशान होकर पीड़िता अपने जीजा के पास रहने लगी तो वहां से भी उसकी शादी के लिए एकत्रित किए एक लाख रुपये व चांदी भी उसकी मां ले गई।

महिला थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर नामजद माता-पिता के खिलाफ षडयंत्र कर नशीला पदार्थ खिलाने, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार, एक गांव निवासी एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी मां रात के समय खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर देती थी। बेहोशी की हालत में उसका पिता और अन्य लोग उसके साथ दुष्कर्म करते थे। ऐसा चार माह से चला आ रहा था।

मां-बाप दुष्कर्म कराने के लिए रुपये लेते थे। परेशान होकर पीड़िता भागकर अपने जीजा व बहन के पास आ गई और उनके साथ रहने लगी। शिकायत में कहा कि उसके जीजा ने उसकी शादी के लिए एक लाख रुपए, 500 ग्राम चांदी जोड़ रखी थी, जिन्हें उसके जीजा ने हथीन में एक व्यक्ति के पास रखा हुआ था।

पीड़िता का आरोप है कि इस बारे में उसकी मां को पता चल गया तो वह उक्त व्यक्ति से एक लाख रुपए और 500 ग्राम चांदी भी ले गई। शिकायत में कहा गया कि उसके मां-बाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कोई और अपने बच्चों के साथ इस तरह का बर्ताव न करें। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी माता-पिता व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...