Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi कमल सिंह राजपूत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपियों को...

कमल सिंह राजपूत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

मध्य प्रदेश। मोह जिले के देहात थाना के जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में 13 अप्रैल को हुई बुजुर्ग कमल सिंह राजपूत की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के 11 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में करणी सेना ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या निर्ममता से की थी। उसे एक बार मारने के बाद दोबारा लौटकर लाठियों से पीटा था। इससे गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले के खुलासे में देरी होने पर राजपूत करणी सेना ने पुलिस को पांच दिन का समय दिया था, इस बीच आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। अब एएसपी संदीप मिश्रा ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल की रात बुजुर्ग मारुताल निवासी कमल सिंह राजपूत (65) जबलपुर रोड होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आम चौपरा निवासी संजू यादव पिता मनू यादव (19) और एक नाबालिग आरोपी किसी तीसरे व्यक्ति से झगड़ा कर रहे थे। कमल सिंह राजपूत ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाया और अलग किया। इस बात को लेकर दोनों आरोपियों ने कमल सिंह राजपूत के साथ मारपीट कर दी। आरोपी पहले एक बार मारपीट करके चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद लाठियां लेकर लौटे और कमल सिंह को बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 13 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संजू यादव और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार की। पुलिस ने संजू यादव को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय, सागर में प्रस्तुत किया गया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...