Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi नाबालिग ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज...

नाबालिग ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ देने से मना करने पर की गई हत्या 

नई दिल्ली। जगतपुरी में नशीला पदार्थ देने से मना करने पर नाबालिग ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। सोमवार को गणेश पार्क युवक का खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने शव मिलने के दस घंटे के बाद ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपी नाबालिग की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

शाहदरा जिला पुलिस प्रशांत गौतम ने बताया कि 21 अप्रैल रात 10:27 बजे पुलिस को गणेश पार्क, बाल्मीकि बस्ती में एक युवक के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को हेडगेवार अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त जगतपुरी निवासी साजन के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिससे पता चला कि आरोपी इलाके में अपने बहनोई राजकुमार के साथ रह रहा था। पुलिस ने राजकुमार से पूछताछ की। उसने बताया कि आरोपी बुराड़ी में रहता है। वह उसके बेटे अजय का जन्मदिन मनाने के लिए जगतपुरी आया था। इस सूचना पर पुलिस ने बुराड़ी में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।

जांच में पता चला कि वह नाबालिग है और उसकी उम्र 17 साल है। पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। वह रात में गणेश पार्क गया था। जहां उसने साजन को बैठा हुआ देखा। उसके पास नशीला पदार्थ था। उसने साजन से नशीला पदार्थ देने के लिए कहा, लेकिन मृतक ने उसे नशीला पदार्थ देने से मना कर दिया।

इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोपी के मुताबिक साजन ने चाकू निकाल कर उसपर हमला करने की कोशिश की। लेकिन उसने साजन से चाकू छीनकर उसपर हमला कर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...