Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi 12 ठिकानों पर छापे मारकर डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को ठगने वाले...

12 ठिकानों पर छापे मारकर डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

दिल्ली- एनसीआर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यूपी समेत कई राज्यों में 12 ठिकानों पर छापे मार कर डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।  सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-वी’ के तहत इस गिरोह के चार ठगों को गिरफ्तार किया है। छापों के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने बैंक खातों का विवरण, डेबिट कार्ड, चेकबुक, जमा पर्चियां और कई अहम डिजिटल उपकरण जब्त किए।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सीबीआई ने राजस्थान सरकार के अनुरोध पर दर्ज डिजिटल गिरफ्तारी से जुड़े एक मामले में छापे मारे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और मुंबई से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, केंद्रीय एजेंसी ने राजस्थान में दर्ज मामले को अपने हाथ में लेने के बाद व्यापक डाटा विश्लेषण और गहन जांच की। सीबीआई ने अपराधियों की पहचान करने के लिए उन्नत जांच तकनीकों का इस्तेमाल किया।

जांच के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर, एजेंसी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और संभल, पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर, मुंबई और जयपुर में 12 ठिकानों पर व्यापक तलाशी ली। परिणामस्वरूप इस अत्यधिक संगठित अपराध गिरोह में शामिल चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार आरोपियों    को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

तीन महीने तक एक पीड़ित को बंधक बना 42 किस्तों में वसूले 7.67 करोड़
अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधियों ने पीड़ित को विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों के रूप में तीन महीने से अधिक समय तक डिजिटल रूप से हिरासत में रखा। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ितों से 42 किस्तों में कुल 7.67 करोड़ रुपये की उगाही की।

अपराधियों पर नकेल के लिए आधुनिक इंतजाम
सीबीआई ने एक बयान में कहा, जांच एजेंसी डिजिटल गिरफ्तारी मामलों की जांच में बहुआयामी तरीके अपना रही है। इनके तहत ऐसे अपराधों के पीछे के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई ने हाल के महीनों में डिजिटल गिरफ्तारियों के कई मामले दर्ज किए हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...