Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP महिला और उसकी बेटी की घर में की हत्या, आरोपी पति फरार,...

महिला और उसकी बेटी की घर में की हत्या, आरोपी पति फरार, तलाश जारी

आगरा। जगदीशपुरा इलाके में 35 वर्षीय शबीना और उसकी 8 वर्षीय बेटी इनाया की घर में हत्या कर दी गई। मंगलवार रात को घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। घर पर ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। दोनों के शव कमरे में फर्श पर कंबल में लिपटे मिले। घटना के बाद से मृतका शबीना का पति अब्दुल रशीद फरार है। आरोप है कि उसी ने पत्नी और बेटी की हत्या की है। पांच महीने पहले ही उसने शबीना से तीसरा निकाह किया था। पुलिस का कहना है कि शव तीन दिन पुराने हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।

अब्दुल रशीद मार्बल कारीगर है। वह घर से ही काम करता था। उसने शबीना से आठ नवंबर 2024 को तीसरा निकाह किया था। शबीना की पहले पति से बेटी इनाया थी। वह उसे साथ लेकर ससुराल आई थी। परिजन ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे शबीना की किरावली में रहने वाली बहन शबनम से फोन पर बात हुई। तब उसने परेशान होने की बात कही थी। यह भी बताया था कि पति मारपीट करता है। इसके बाद फोन कट गया। तब से उसका फोन नहीं लग रहा था। उधर, मंगलवार रात को अब्दुल रशीद के घर से दुर्गंध आ रही थी। उसके भाई रहीसुद्दीन का परिवार पड़ोस में रहता है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़ दिया। अंदर पीछे की तरफ एक कमरा था। उस पर भी ताला था।

पुलिस ने उसे खोला तो फर्श पर कंबल में लिपटे हुए शबीना और इनाया के शव पड़े थे। शव कई दिन पुराने थे। वह गलने भी लगे थे। उनके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। मामले में शबीना के  पिता इसरार ने बेटी और धेवती की हत्या की तहरीर दी। यह भी कहा कि शबीना 4 महीने की गर्भवती थी। एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चला है। माना यही जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में हत्या कर पति फरार हो गया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पकड़ा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

शबीना के परिजन ने बताया कि पिता इसरार कहरई, ताजगंज में रहते थे। मगर, 1 साल पहले मकान बेचकर बदायूं चले गए थे। वहीं पर परिवार रहता है। बड़ी बेटी शबनम किरावली में रहती है। छोटी शबीना की दूसरी शादी करने किरावली आए थे। अब्दुल रशीद का पहली पत्नी से विवाद हो गया था। दूसरी पत्नी की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी। अब्दुल ने हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। इसलिए वह कई दिन से मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर पत्नी की शिकायत कर रहा था। उस पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत में लिखा नंबर मिलाया। मगर, वो अब्दुल के परिचित का निकला। पुलिस को आशंका है कि अब्दुल ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए फर्जी शिकायत की।

इसमें अपने परिचित का नंबर लिख दिया। अब्दुल रशीद के घर पर पड़ोसियों ने रविवार सुबह ताला लगा देखा। उन्हें लग रहा था कि परिवार कहीं घूमने गया होगा। मृतका के परिजन ने बताया कि अब्दुल के दोस्त ने मंगलवार रात 10:15 बजे कॉल किया। अब्दुल के बारे में पूछा। उसके बारे में जानकारी से इंकार करने पर काल काट दिया। एक घंटे बाद पड़ोसी का फोन आया। बाद में पुलिस ने हत्या की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...