Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi नोएडा में प्रोजेक्ट मैनेजर पत्नी के हत्या के आरोपी पति ने बताई...

नोएडा में प्रोजेक्ट मैनेजर पत्नी के हत्या के आरोपी पति ने बताई हत्या की असली वजह

नोएडा। सेक्टर-15 में इंजीनियर महिला की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो कबूल किया, वह हैरान करने वाला है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी सोई थी। वह किचन से चाकू लाया और उसकी गर्दन रेत दी। खून तेजी से बहने लगा, फिर कमरे में रखी हथौड़ी से ताबड़तोड़ सिर और चेहरे पर कई वार किए। जब वह आश्वस्त हो गया कि पत्नी मर गई है, तभी कमरे से बाहर निकला।

 10 साल से बेरोजगार है आरोपी नुरुल्लाह
आरोपी के चेहरे पर पछतावा या अफसोस नहीं दिखा। यही कहता रहा कि वह पत्नी से मोबाइल पर ज्यादा लोगों से बात करने से मना करता था। पुलिस ने फेज-1 थाने में बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी नुरुल्लाह हैदर ने बताया कि वह 10 साल से बेरोजगार है।
 
आसमां के फोन पर अक्सर आते थे अनजान नंबर
पत्नी आसमां एमएनसी में प्रोजेक्ट मैनेजर थीं। इस वजह से आसमां हमेशा उससे दुर्व्यवहार करती थीं। इससे वह गुस्से में था। शुक्रवार को जब लड़ाई हुई तो आरोपी ने सोचा कि रोज-रोज की कलह से अच्छा है कि पत्नी को खत्म कर दिया जाए। उसने यह भी कहा कि आसमां के मोबाइल पर अक्सर अनजान नंबर से कॉल आती थी। यह उसे पसंद नहीं था। इसके लिए उसने कई बार पत्नी को मना भी किया था।

बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थीं आसमां
पुलिस के मुताबिक, आसमां का बेटा समद (19) निजी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है। बेटे ने बताया है कि मां-पिता का निकाह 2005 में हुआ था। शुक्रवार को समद, उनकी बहन इनाया और नानी कमरे में थे। शुक्रवार को दोपहर एक बजे जब इनाया ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि आसमां बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थीं। खून से लथपथ तकिया भी था। वह चिल्लाने लगी कि मम्मी मर गई हैं। आरोपी अक्सर आसमां का मोबाइल भी चेक करता था।

… इनका शक खत्म नहीं हो रहा 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आसमां और नुरुल्लाह में अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोपी पत्नी पर शक करता था। एमएनसी में बतौर प्रोजेक्ट इंजीनियर कार्यरत आसमां का यह जवाब होता था कि वह ऑफिस से जुड़े काम के सिलसिले में किसी से फोन पर बात करती हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़े को सुलझाने के लिए बहन और उनके पति व अन्य रिश्तेदार आए थे। तब आसमां ने कहा था कि इनका शक खत्म नहीं हो रहा है।

पुलिस पूछताछ के दौरान वह कई बार यह बोला कि पत्नी के मोबाइल पर फोन आते थे। इस हत्याकांड के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। दोनों बच्चे मौसी के साथ चले गए हैं।

पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सामने आए तथ्यों व साक्ष्य को चार्जशीट में दर्ज किया जाएगा।- रामबदन सिंह, डीसीपी, नोएडा 

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...