Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP युवक ने भाई की साली को कमरे में बंद कर तमंचे से...

युवक ने भाई की साली को कमरे में बंद कर तमंचे से मारी गोली 

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहनकला में युवक ने भाई की साली को कमरे में बंद कर तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई, जिसके द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए।

यहां की है वारदात
घटना दोपहर 12 बजे की है। रहनकला गांव के किशनवीर बिल्डिंग ठेकेदार हैं। वे कुबेरपुर में एक साइड पर काम देखने के लिए गए थे। घर पर उनकी पत्नी सुनीता, बड़े बेटे की पत्नी मौजूद थी। बताया गया है उसी समय दामाद अभिषेक का भाई दीपक घर आ पहुंचा। बेटी के देवर के लिए सुनीता चाय बनाने के लिए कमरे से बाहर निकल आई। इसके बाद दीपक ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद ही कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

दरवाजा तोड़कर निकाली गई दोनों की लाशें
गोली की आवाज सुनकर सुनीता के साथ घर में मौजूद अन्य सदस्यों के होश उड़ गए। वे कमरे की ओर पहुंचे, तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है। तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। वहां दोनों की लाशें पड़ी हुईं थीं।

लहुलूहान लाश और पास में पड़ा था तमंचा
पुलिस ने बताया कि युवती के सिर से खून बह रहा था, तो वहीं लहूलुहान हालत में दीपक की लाश पड़ी हुई थी। पास में ही तमंचा और दो कारतूत भी मिले। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान फोरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीटीसी कर रही थी ज्योति
परिजनों ने बताया कि ज्योति बीटीसी कर रही थी। उसकी बड़ी बहन की शादी 2021 में दीपक के बड़े भाई अभिषेक के साथ हुई थी। दीपर की गुजरात से पोलटेक्निक कर रहा था। होली पर वो अपने घर आया था।

शादी करना चाहता था दीपक
ग्रामीणों का कहना है कि दीपक ज्योति से शादी करना चाहता था। विगत दो वर्ष से ज्योति के घरवालों पर दबाव बना रहा था। लेकिन ज्योति के पिता ने मना कर दिया था। कुछ दिन पूर्व ज्योति के पिता शादी के रिश्ता देख रहे थे। जिसकी भनक दीपक को लग गई। जिसके चलते उसने उक्त घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस मामले की जान में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...