Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सोसाइट नोट में वजह जानकर रह...

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सोसाइट नोट में वजह जानकर रह जाएंगे हैरान 

लखीमपुर। खीरी के सदर कोतवाली के मोहल्ला निवासी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटका मिला। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी कहानी बयां की है। परिवारवालों ने मृतक की पत्नी व ससुरालीजनों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी अमन रस्तोगी (28) पुत्र प्रमोद रस्तोगी ने पत्नी और ससुरालवालों से विवाद के बाद रात को घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह उठने पर हुई। अमन का शव लटकता देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक अमन के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से सुसाइड नोट मिला।

छह साल पहले हुई थी शादी 
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतक के भाई चमन ने बताया कि अमन रस्तोगी की शादी करीब छह साल पहले कानपुर के शुक्लागंज निवासी कोमल के साथ हुई थी। करीब डेढ़ महीने पहले अमन प्रयागराज गया था। वहां पर किसी बात को लेकर अमन और कोमल के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद से ही अमन की पत्नी कोमल घर नहीं आ रही थी।

चमन ने बताया कि कई बार के बुलाने पर भी कोमल घर नहीं आई। इतना ही नहीं परिवार के लोगों के साथ कोमल अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें परेशान करती थी। लगातार प्रताड़ना मिलने के चलते भाई ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस सुसाइड नोट को आधार बनाकर जांच में जुट गई है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा 

सुसाइड नोट में अमन ने लिखा कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, अपनी मर्जी से। कोई भी मेरे परिवार को परेशान न करे। परिवार पहले से ही बहुत परेशान है। जब से शादी हुई है, मेरी पत्नी यहां एक महीने ही रुकी है। मेरे परिवार वाले मुझे बहुत मानते हैं, पर मैं मजबूर हूं। अपनी जिंदगी से बहुत परेशान हूं। मुझे माफ कर देना। मैं अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाया इसका बात का मुझे बहुत अफसोस है। सुसाइड नोट में अमन ने चमन के लिए लिखा कि… मेरे न रहने पर माता-पिता का वैसे ही ख्याल रखना जैसे पहले रखते थे। मेरी शादी कोमल से हुए छह साल से ज्यादा हो गए हैं। मैंने शादी करके बहुत गलती की है।

इंस्पेक्टर सदर के हेमंत राय ने बताया कि मौके से मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में किसी को परेशान न करने की बात कही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...