Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व परिजनों पर हमले के आरोप...

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व परिजनों पर हमले के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों व फावड़े से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने एक महिला से छेड़छाड़ भी की। हमले में परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पिता व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि शाम लगभग साढ़े चार बजे उनका पुत्र अपने घर के बाहर रखी ईंटों को घर के अंदर ले जा रहा था। इसी बीच मोहल्ले के ही अनीस व उसका बेटा रिहान व सलमान उर्फ सोनू अपने हाथों में लाठी-डंडें व फावड़ा लेकर उनके घर में जबरन घुस आए। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। बचाव करने आई उनकी पुत्रवधु, बेटी व पोती पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों उनकी पुत्रवधु के साथ छेड़छाड़ भी की। हमले में उनका बेटा, पुत्रवधु, बेटी व पोती घायल हो गई। उनकी पुत्रवधु ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी रिहान व सलमान उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए यहां से भाग गए।

इसके बाद पुलिस सभी घायलों को अपने साथ ले गई। पुलिस ने मौके से आरोपी अनीस को पकड़ लिया था। महिला ने बताया कि आरोपी अनीस पर विभिन्न थानों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पिछले कई दिनों से उनके परिवार को धमकी दे रहा था। आरोपी से उनके परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर अनीस, रिहान व सलमान उर्फ सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...