Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP मंदिर में बने कमरे में मिला बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ...

मंदिर में बने कमरे में मिला बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव, सिर व शरीर पर कई जगह चोट के निशान

अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज 

लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके के कबीरपुर निवासी बुजुर्ग महिला महाराजा (85) का खून से लथपथ शव शुक्रवार सुबह झारखंडेश्वर मंदिर में बने उनके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। सिर व शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। वह मंदिर में रहकर साफ-सफाई का काम करती थीं। उनके बेटे राम कैलाश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मंदिर से जुड़े व पारिवारिक विवाद को केंद्र में रखकर छानबीन कर रही है।

एडीसीपी साउथ अमित कुमावत के मुताबिक महाराजा बीते 30 वर्षों से कासिमपुर बिरुहा स्थित झारखंडेश्वर मंदिर में रहती थीं। शुक्रवार सुबह उनका पोता गोलू होली पर उनसे मिलने पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। गोलू ने झरोखे से दरवाजे की कुंडी खोली। अंदर पहुंचे तो दादी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। हत्या की सूचना पुलिस, एडीसीपी, एसीपी भी पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुला लिया।

एडीसीपी साउथ अमित कुमावत ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महाराजा की मौत की वजह हेड इंजरी आई है। सिर पर चार से पांच चोट के निशान थे। दाहिना पैर भी टूटा था। इसके अलावा गले व शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।

उमाशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे दादी को आखिरी बार मंदिर में देखा गया था। फिर वह सोने चली गई थीं। उमाशंकर की माने तो मंदिर में ही रहने वाले दो बाबाओं से दादी का विवाद था। इसके बारे में दादी ने पहले भी कई बार बताया था। दादी के कमरे में रखे बख्शे का ताला टूटा था और मच्छरदानी भी अस्त व्यस्त थी। चर्चा यह भी है कि मंदिर के कुछ लोग महाराजा को वहां से हटाना चाहते थे।

महाराजा के परिजन होली की तैयारियों में जुटे थे। सुबह उनकी हत्या की खबर घर पहुंची तो खुशियां गम में बदल गईं। महाराजा के पति कल्लू की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटे हरिनाम, राम कैलाश व उनका परिवार रहता है। एक बेटे राम भजन की मौत हो चुकी है। उनका परिवार भी गांव में ही सबके साथ रहता है।

झारखंडेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकल्प श्रीवास्तव बताते हैं कि कई वर्ष पहले महाराजा यहां आई थीं। उनके आग्रह पर असहाय समझकर उन्हें मंदिर परिसर में रहने दिया। बुजुर्ग महिला न तो मंदिर समिति की सदस्य थीं और न ही उन्हें कोई काम दिया गया था। लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले उनके किसी परिजन या रिश्तेदार से प्रॉपर्टी के लिए विवाद हुआ था। बीते चार दिन से वह मंदिर में अकेली थीं। मंदिर के पुजारी पप्पू बाबा की आंख का ऑपरेशन हुआ है। इसके चलते वह घर पर हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...