Saturday, September 19, 2026
Home Crime India महिला के साथ बदमाश ने किया दुष्कर्म का प्रयास, महिला को सदर...

महिला के साथ बदमाश ने किया दुष्कर्म का प्रयास, महिला को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती 

शेखपुरा। जिले के कसार थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में महिला के साथ बदमाश ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जहां असफल रहने पर उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद महिला को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला का इलाज जारी है। इस मामले में सूचना के पश्चात 112 डायल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मुफ्त में पटवन को लेकर पूर्व से था विवाद
इस बाबत महिला के पति ने बताया कि गांव के दबंग गंगा महतो का बेटा राजेश उर्फ भीम महतो मुफ्त में अपने खेत में पटवन के लिए कहता था। एक दो बार तो पटवन कर दिया, लेकिन बार-बार मुफ्त में पटवन करने को कहता था। उन्होंने यह कहकर पटवन करना बंद दिया कि उसकी बिजली खर्च होता है, जिसको लेकर अक्सर वह गाली-गलौज और अंजाम भुगतने की धमकी देता था।

इसी सिलसिले में देर शाम उसकी पत्नी अकेली अपने खेत से बांस काटने गई हुई थी। जहां पूर्व से घात लगाए नशे में धुत आरोपी भीम महतो ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसकी पत्नी शोर मचाने लगी तो आरोपी भीम महतो उसकी बेरहमी से पिटाई कर भाग गया। शोर सुनकर जब स्थानीय लोग पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में मिली। सूचना मिलने के बाद हम लोग पहुंचे और सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
112 डायल के पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर आरोपी गंगा महतो के बेटे राजेश उर्फ भीम महतो को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...