Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पति ने घरेलू विवाद के चलते की पत्नी की बेरहमी से हत्या,...

पति ने घरेलू विवाद के चलते की पत्नी की बेरहमी से हत्या, पूरे इलाके में पसरा मातम 

किशनगंज। जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

सुबह खून से लथपथ मिला महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गर्वंनडांगा थाना क्षेत्र के बेतबारी के वार्ड-8 की है। जहां एक महिला का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पति ने धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सबसे पहले आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ भाई ने शव देखा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मृतका की पहचान रूबी बेगम (35) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम अब्दुल सकुर (40) है। घटना की जानकारी मिलते ही गर्वंनडांगा, जियापोखर, पौआखाली और दिघलबैंक थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीपीओ मंगलेश कुमार भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

शादी के 20 साल बाद भी नहीं थी घर में सुख-शांति
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, रूबी बेगम और अब्दुल सकुर की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं। लेकिन शादी के बाद से ही उनके रिश्ते में अनबन बनी हुई थी और अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। ग्रामीणों का मानना है कि आपसी विवाद के कारण ही पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी।

हत्या के बाद आरोपी पति फरार
मृतका के परिजनों ने आरोपी पति पर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन वारदात के बाद से वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
मां की मौत से बेसहारा हुए बच्चे
इस दर्दनाक घटना के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित मृतका के बच्चे हुए हैं। महज एक झटके में उनके सिर से मां का साया उठ गया, जिससे परिवार में गम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बच्चों के भविष्य को लेकर उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...