Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP युवक की सिर में गोली मारकर की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव  

युवक की सिर में गोली मारकर की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव  

मुरादाबाद। बिलारी में सिरसी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल के बाहर से भाकियू नेता विक्की चौधरी के ममेरे भाई मोहित उर्फ छोटे (25) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सिर में गोली मारने के बाद हत्यारोपी शव को सड़क किनारे फेंककर भाग गए। पुलिस मामले को हादसा बता रही थी लेकिन बुधवार रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। कुंदरकी थाना क्षेत्र के नगला सालार गांव निवासी मोहित उर्फ छोटे संभल में एक सैंपू कंपनी में फील्ड ऑफिसर थे। मोहित के फुफेरे भाई विक्की चौधरी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला महासचिव हैं। नगला सालार निवासी विकास की मंगलवार को शादी थी।

बरात बिलारी स्थित बैंक्वेट हॉल में आई थी, जिसमें मोहित भी शामिल होने गया था। बराती खाना खाने के बाद अपने वाहनों से घर जाने लगे। मोहित के फुफेरे भाई ने बताया कि करीब 12 बजे मोहित जैसे ही बैंक्वेट हॉल से निकला। बाइक सवार आए और उसे अगवा कर ले गए। बुधवार सुबह बिलारी सिरसी रोड पर ग्वालखेड़ा गांव के पास मोहित का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुुंच गए। उसके सिर पर चोट का निशान था, जिससे आशंका जताई गई कि पर हमला किया गया है।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि चला कि सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। विक्की चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तहरीर देकर केस दर्ज कराया जाएगा। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। युवक के एक हाथ और पैर में काफी चोट लगी होने के अलावा सिर की एक साइड में भी चोट थी। इसके अलावा घटनास्थल पर सड़क पर बीस मीटर तक खून बिखरा हुआ था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि मंगलवार रात बैंक्वेट हॉल में मोहित का कुछ युवकों से विवाद हुआ था।

पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से उन युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। परिजनों ने बताया कि मोहित अविवाहित था। मां प्रीति देवी के अलावा बड़ा भाई शोभित और दो बहनों दीक्षा तथा स्वाति हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...