Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand अंकित हत्याकांड में फरार चल रहे मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

अंकित हत्याकांड में फरार चल रहे मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

आरोपी के पैर में गोली लगने से हुआ घायल 

रुड़की। अंकित हत्याकांड में फरार चल रहे मास्टरमाइंड की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मास्टरमाइंड की जवाबी फायरिंग में पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली उसके पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरड़ी कपिल की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने गांव झबीरण निवासी अंकित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। कुछ महीने पहले ही अंकित जमानत पर जेल से बाहर आया था। 22 फरवरी को अंकित का गांव के पास ही शमशान घाट में मिला था। अंकित के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले थे।

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो दिन बाद खुलासा कर दिया था। मामले में कपिल के पिता ने चार लाख रुपये में अंकित की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने कपिल के पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि हत्या का मास्टरमाइंड रोहित निवासी कुरड़ी, मंगलौर फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था।

बुधवार की रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि रोहित तांशीपुर गांव के  पास गंगनहर की पटरी से होते हुए कहीं जा रहा है। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस और सीयू की टीम गंगनहर पटरी किनारे पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने रोहित को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली रोहित के पैर में जा लगी और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

साथ एक घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सीओ, मंगलौर विवेक कुमार और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। वहीं, मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे और अधीनस्थों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि रोहित अंकित हत्याकांड में मास्टरमाइंड था। रोहित ने ही अंकित की हत्या की सुपारी ली थी। उन्होंने बताया कि रोहित के ऊपर पुलिस की ओर से 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...