कोर्ट मैरिज के बावजूद तय कर ली थी दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार ने करीब छह महीने पहले किसी विभागीय लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बावजूद वह तीन मार्च को वैशाली जिले के भगवानपुर की एक लड़की से शादी करने जा रहा था। जब इसकी खबर पहली लड़की को मिली, तो उसने हाजीपुर के महिला थाना में एफआईआर दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने राहुल कुमार को उसके तैनाती वाले जिले में ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन पुलिस ने ऐन मौके पर उसे हिरासत में ले लिया।
पटना में कोचिंग के दौरान हुआ था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक, राहुल कुमार जब पटना में रहकर दारोगा की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तभी उसकी मुलाकात बेगूसराय की रहने वाली लड़की से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और लड़की ने उसके साथ शादी की उम्मीद लगा ली। लेकिन दारोगा बनने के बाद राहुल कुमार ने पहले किसी और से कोर्ट मैरिज की और फिर तीसरी लड़की से शादी करने की योजना बना ली।
पुलिस अधिकारी जवाब देने से बच रहे
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस ने दारोगा को न्यायिक हिरासत में भेजने की जानकारी दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।
गिरफ्तारी का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि जिस जिले में दारोगा की शादी होने वाली थी, उसी जिले की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शादी की तैयारियों में जुटे दारोगा को अचानक गिरफ्तार कर लिए जाने से उसके परिवार में हड़कंप मच गया।







