Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi नाबालिगों के एक समूह ने दो लोगों की बेरहमी से की हत्या,...

नाबालिगों के एक समूह ने दो लोगों की बेरहमी से की हत्या, मामला दर्ज

दिल्ली। गाजीपुर और न्यू अशोक नगर इलाके में रात कुछ देर के अंतराल पर लूटपाट के लिए नाबालिगों के एक समूह ने दो लोगों की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त रमेश (49) और पप्पू (30) के रूप में हुई है। बुधवार देर रात न्यू अशोक नगर इलाके में पहले पप्पू का शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि गाजीपुर पेपर मार्केट से रमेश का शव बरामद हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी से मामले की पड़ताल की तो वारदात में एक ही गिरोह का पता चला।

बृहस्पतिवार दिनभर चली छापेमारी के बाद टीम ने पांच नाबालिगों को दबोच लिया है। उनसे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने बताया है कि गाजीपुर पेपर मार्केट में वह जन्मदिन मना रहे थे। वहां खाना-पीना चल रहा था। इस बीच अंडे की रेहड़ी लगाने वाले रमेश ने उनको शराब पीने से मना किया तो आरोपियों ने पर उस चाकू से हमला कर दिया। उससे लूटपाट के बाद वह फरार हो गए। इसी तरह कुछ देर बाद इन लोगों ने लूटपाट के लिए पप्पू की हत्या कर दी।

पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि बुधवार देर रात उनकी टीम को सूचना मिली कि न्यू अशोक नगर, जलबोर्ड ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एलबीएस भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अभी मामले की जांच चल ही रही थी कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सन्नी नामक युवक ने कॉल पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता की हत्या हो गई है।

पुलिस प्लॉट नंबर-549 पर पहुंची। वहां सन्नी मिला। सन्नी ने बताया कि उसके पिता यहां अंडे की रेहड़ी लगाते थे। राम को वह घर नहीं पहुंचे तो वह उनको तलाश करते हुए यहां पहुंचा। सन्नी ने बताया कि उनका परिवार घड़ौली, गाजीपुर में रहता है। परिवार में रमेश की पत्नी और दो बच्चे हैं। रमेश का शव देखकर लग रहा था कि उनकी हत्या देर रात को की गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

दो हत्याओं के बाद पुलिस ने फौरन दो थानों के अलावा स्पेशल स्टाफ और नारकोटिक्स की टीम का गठन किया। चार टीमों ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि दोनों हत्याओं में नाबालिगों के एक ही गिरोह का हाथ है। पुलिस ने दिन में ही उनको दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया। नाबालिगों ने बताया कि ग्रुप के एक दोस्त का जन्मदिन था। पेपर मार्केट में यह जन्मदिन मना रहे थे। रमेश ने उनको शराब पीने से मना किया और डांटने लगा। इसी बात पर गुस्से में रमेश की हत्या की। बाद में उसके साथ लूटपाट भी की गई।

वहीं, न्यू अशोक नगर में पप्पू परिवार के लिए मछली लेकर घर जा रहा था। आरोपियों ने इसे घेर लिया और चाकू के एक दर्जन से अधिक वार किए। पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूलरूप से आरा, बिहार का रहने वाला पप्पू परिवार के साथ दल्लूपुरा गांव में किराये के मकान में रहता था। वह साहिबाबाद की एक निजी कंपनी में ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करता था।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...