Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP पुरानी रंजिश में पड़ोसी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी तीन भाई...

पुरानी रंजिश में पड़ोसी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी तीन भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सजेती के दौलतपुर गांव में बुधवार को घर के बाहर बैठे युवक ने पुरानी रंजिश में पड़ोसी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव घसीटकर अपने घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी का घर घेर लिया। सूचना पर 10 थानों की फोर्स और दो कंपनी पीएसी संग मौके पर पहुंचे डीसीपी ने खुद मोर्चा संभाला। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी तीन भाइयों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तनाव को देखते हुए गांव में एक कंपनी पीएसी और दो एसएचओ को फोर्स के साथ तैनात किया गया है।

दौलतपुर गांव निवासी रवि यादव (22) का गांव के ही मधुराम त्रिपाठी से परिवार की एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। रवि को शक था कि गांव का रहने वाला नमन गुप्ता मधुराम की शह पर उसकी बहन से बात कर रहा था। इस बात को लेकर मधुराम और रवि में रंजिश चल रही थी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे रवि बाइक से जानवरों का चारा लेने के लिए खेत जा रहा था। तभी घर के बाहर खड़े मधुरम और उसके भाइयों शुभम व मयंक की रवि से कहासुनी हो गई। गुस्से में आए मधुराम ने रवि की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार दी। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद मधुराम ने भाइयों की मदद से रवि के शव को घर के अंदर घसीट लिया। इधर रवि की हत्या की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मधुराम के घर को घेर लिया। इधर, यादव बहुल गांव में हुई हत्या की सूचना पर डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव, एडीसीपी महेश कुमार, एसीपी रंजीत कुमार भारी फोर्स संग पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हटने को तैयार नहीं थे। करीब पांच घंटे की मान मनौव्वल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा रामनरेश यादव की तहरीर पर आरोपी मधुराम, उसक भाई शुभम और मयंक के अलावा गांव के ही अखिलेश उर्फ सोनू चंदेल, छोटू गुप्ता व नमन गुप्ता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य तीनों की तलाश की जा रही है। आरोपी परिवार की चार महिलाओं को भी सुरक्षा कारणों से घाटमपुर थाने ले जाया गया है। हत्यारोपी मधुराम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया।

इसमें वह कहता दिख रहा है कि अपनी बुजुर्ग दादी के साथ घर के बाहर लेटा था। तभी बाइक से शातिर रवि आया और फायरिंग कर दी। गोली उसकी दादी को लगी। घटना को अंजाम देकर रवि भागा तो उसकी पिस्टल वहीं गिर पड़ी। उसने पिस्टल उठाई और रवि की कनपटी पर गोली दाग दी। वीडियो में उसकी दादी गोली लगने की बात कहते हुए चिल्ला रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मधुराम ने भ्रम फैलाने के लिए यह वीडियो बनाया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...