Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi 14 साल के बेटे ने 55 वर्षीय पिता की जलाकर की हत्या 

14 साल के बेटे ने 55 वर्षीय पिता की जलाकर की हत्या 

दिल्ली- एनसीआर। पल्ला थाना क्षेत्र के अजय नगर पार्ट टू में एक मकान की पहली मंजिल पर मोहम्मद अलीम (55) की जलाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके 14 साल के नाबालिग बेटे पर ही लगा है। देर रात 2 बजे हुई वारदात के बाद बेटा गायब हो गया। मकान मालिक रियाजुद्दीन अंसारी ने बयान दिया है कि पिता अक्सर पढ़ाई न करने, रुपये चुराने व गलत हरकतों की वजह से बेटे को डांटता व मार लगाता था। इसी के चलते उसने हत्या कर दी। पल्ला थाना पुलिस ने किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि किशोर को पुलिस टीम ने ढूंढ लिया है। उसे जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

अजय नगर पार्ट टू की गली नंबर 3 में रहने वाले रियाजुद्दीन अंसारी ने अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले मोहम्मद अलीम (55) के चिल्लाने व जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनी। वे सीढि़यों से छत पर जाने लगे तो कुंडी बाहर से बंद थी। शोर सुनकर पड़ोस के काफी लोग इकट्ठा हुए तो पड़ोसी मोहम्मद अमाउल्ला उर्फ अमन छत कूदकर वहां पहुंचा। अमन ने देखा कि मोहम्मद अलीम जिस कमरे में किराये पर रहता था उसमें से आग की लपटें निकल रही थीं और कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। मोहम्मद अलीम अंदर से चिल्ला रहा था जबकि उसका 14 साल का बेटा वहां नहीं था। लोगों ने उसे छत से कूदकर भागते हुए देखा।

रियाजुद्दीन, अमन व अन्य लोगों ने मिलकर कमरे की कुंडी खोली। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस व लोगों ने मिलकर यहां आग बुझाई। आग के चलते कमरे पर गिरी टिन की चद्दर की छत पर भी गिर गई। बाद में देखा तो मोहम्मद अलीम की जलकर मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने जांच में पाया कि ज्वलनशील पदार्थ अलीम की चारपाई के नीचे व ऊपर डालकर आग लगाई गई। कमरे की कुंडी बाहर से बंद होने के चलते वो बच नहीं सका और जलकर मौत हो गई।

रियाजुद्दीन ने पुलिस को बयान दिया कि यूपी मिर्जापुर का मूल निवासी मोहम्मद अलीम बीते 5 महीने से यहां किराये के कमरे में अपने 14 साल के बेटे के साथ रह रहा था। उन्होंने बताया कि अलीम अक्सर अपने बेटे को पढ़ाई, घर से रुपये चुराने व गलत काम करने को लेकर डांटता व पीटता था। सोमवार 17 फरवरी को भी शाम के समय अलीम ने अपने बेटे को घर से रुपये चुराने को लेकर पीटा था। आरोप है कि अलीम को उसके बेटे ने ही आग लगाकर मारा है। मामले में पल्ला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। भागे हुए लड़के को पुलिस ने ढूंढ लिया है। अब मामले में टीम ने उसे जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...