Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi साढ़े 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 22 साल...

साढ़े 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 22 साल के आरोपी को किया गया गिरफ्तार 

दिल्ली- एनसीआर। फरीदाबाद के डबुआ थाना एरिया में साढ़े 3 साल की बच्ची से 22 साल के युवक ने दुष्कर्म किया, वहीं आरोपी को एसआईटी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पलवल के कलूका गांव का मूल निवासी है और अब धौज के कुरैशीपुर गांव में रहता है। टीम ने आरोपी को नेकपुर पुल कुरैशीपुर एरिया से काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ये कबाड़ा इकट्ठा करने का काम करता है। 10 फरवरी को भी ये डबुआ एरिया में कबाड़ा चुनने गया था। इस दौरान वहां पर बच्ची को अकेले खेलता देखा। इसने बच्ची को 5 रुपये दिए तो वो पास की दुकान से बिस्किट लेकर आई और फिर से वहीं पर खेलने लगी। आरोपी ने पास की झाड़ियों में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया।

आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया कि बच्ची के शोर मचाने पर इसने उसका मुंह दबा दिया। जिससे बच्ची की नाक से खून निकलने लगा और वो बदहवास हो गई। आरोपी को लगा कि बच्ची मर गई है तो इसने पास के खेत में बने गड्ढे में बच्ची को फेंक दिया और वहां से भाग गया। ये मामला 10 फरवरी की शाम को सामने आया था। नंगला-गाजीपुर रोड पर कबाड़ गोदाम के पीछे खेतों की ओर सुनसान एरिया में 2-3 मजदूर शौच के लिए गए तो बच्ची को बदहवास व लहूलुहान हालत में देखा।

मजदूरों ने पास के लोगों को सूचना दी। मयंक नामक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को बीके अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने बच्ची को दिल्ली रेफर कर दिया। लेकिन पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीण जोशी ने दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिवार से मुलाकात की। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। जिसमें पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह ने एसीपी बड़खल के नेतृत्व में महिला थाना एनआईटी एसएचओ व अन्य की एसआईटी बनाई।

टीम ने आस-पास के एरिया में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करना शुरू किया। एसआईटी के साथ ही डबुआ थाना व अपराध शाखा की टीमें भी मामले की जांच में जुटीं। फुटेज व गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के बाद टीम ने अब आरोपी जावेद उर्फ जाबिद को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...