Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi कलयुगी बेटे ने नौकर को सुपारी देकर करवायी पिता की हत्या, दोनों...

कलयुगी बेटे ने नौकर को सुपारी देकर करवायी पिता की हत्या, दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार  

दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति और पारिवारिक विवाद में एक कलयुगी बेटे ने नौकर को सुपारी देकर पिता की हत्या करवा दी। आरोपियों ने गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर उसे नाले में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले मृतक के बेटे लव भारद्वाज और नौकर के बेटे विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नौकर जीतेंद्र फरार है।

पुलिस ने इनके निशानदेही पर मृतक 67 साल के रमेश भारद्वाज की सड़ी गली लाश बरामद कर ली है। शुरुआती जांच में पता चला कि लव ने रुपयों का लालच देकर जितेंद्र और उसके बेटे से पिता की हत्या कराई। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि मृतक रमेश भारद्वाज परिवार के साथ आदर्श नगर इलाके में रहते थे। इनके परिवार में दो शादीशुदा बेटी और एक बेटा लव है।

गत 29 जनवरी को मृतक की बेटी एकता अरोड़ा ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में अपने पिता रमेश भारद्वाज के लापता होने की शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता रमेश गत 28 से लापता हैं। वह अपनी स्कूटी से नरेला अपने नौकर जीतेंद्र से मिलने के लिए आए थे। उसने पिता के अगवा किए जाने का शक जताया। जांच में पता चला कि रमेश का नरेला औद्योगिक इलाके में फैक्टरी थी। जीतेंद्र उनका काफी पुराना नौकर था।

थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जीतेंद्र और उसका बेटा नरेला स्थित अपने घर से लापता था। दोनों का फोन बंद था। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पता चला कि रमेश को आखिरी बार जितेंद्र के साथ देखा गया था। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि रमेश 28 जनवरी को रमेश भारद्वाज जितेंद्र के फ्लैट पर आए थे। पुलिस ने विशाल के सोशल मीडिया के जरिए उसका फोन नंबर लेने के बाद निगरानी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बेटे ने रची हत्या की साजिश, नौकर को दिए 35 हजार रुपये
पकड़े जाने के बाद पूछताछ में विशाल ने बताया कि रमेश भारद्वाज की हत्या उसके पिता जितेंद्र ने गला घोंटकर की। उसके बाद वह पिता के साथ शव को बोरे में डालकर उसने घर के पास ही नाले में ठिकाने लगा दिया। उसने बताया कि उसके पिता ने मृतक के बेटे लव के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। लव ने उसके पिता को अग्रिम राशि के तौर पर 35 हजार रुपए दिए थे। पुलिस ने विशाल के निशानदेही पर लव को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने इलाके के एक नाले से रमेश का शव बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

बेटे का नाम रखा लव लेकिन उसके प्रेम विवाह से थे नाराज
लव ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। जिसकी वजह से उसके पिता काफी खफा थे। वह उसे अपनी संपत्ति से बेदखल करना चाहते थे और अपनी संपत्ति दोनों बहनों को देना चाहते थे। मृतक ने अपने बेटे और उसके परिवार को घर से निकालने के लिए वरिष्ठ नागरिक संरक्षण के तहत डीएम के समक्ष एक आवेदन भी दिया था। लव को डर था कि जल्द ही उसके परिवार को घर खाली करना पड़ेगा। तब उसने पिता की हत्या की साजिश रची। उसे पता था कि जीतेंद्र पर भारी कर्ज था। तब उसने पिता की हत्या के लिए जीतेंद्र की मदद ली। उसने उसे पैसे देने का लालच दिया। जिसकी वजह से वह रमेश की हत्या करने के लिए तैयार हो गया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...