Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP शराब के नशे में पत्नी की पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शराब के नशे में पत्नी की पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। नशे और शक में सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा निवासी अफरोज ने अपनी पत्नी साजदा (35 वर्ष) की पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव के ऊपर रजाई डालकर तीन बच्चों को लेकर भाग गया। सुबह बड़ी बेटी के घर आने पर जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मजदूरी करने वाला अफरोज ककरा में किराये के मकान में पत्नी साजदा और चार बच्चों के साथ रहता था। 12 वर्ष की बड़ी बेटी सना मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर काम करती है। रविवार रात अफरोज शराब के नशे में घर आया था।

शराब पीने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में अफरोज ने पत्नी को पीट दिया। दीवार पर सिर मारने से साजदा बेहोश होकर गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव के ऊपर रजाई डालकर आरोपी दो बेटे व बेटी को लेकर भाग गया। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे बेटी सना काम से लौटी तो घर खाली मिला। मां साजदा को आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने रजाई हटाकर देखा तो मां मृत मिली। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सिर पर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। मां शायरा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

घटना की सूचना पर मृतका के मोहल्ला अंटा में रहने वाले चाचा जहीर, चचेरी बहन खैरुनिशा पहुंची। बिलखते हुए खैरुनिशा बोली कि हैवान ने उनकी बहन को मार डाला। महिला पुलिस ने संभाला। शराब का आदी अफरोज मेहनत-मजदूरी करता था। वह अपनी कमाई शराब में उड़ा देता था। इसके चलते परिवार में आर्थिक तंगी रहती थी। परिवार का खर्च चलाने के लिए 12 वर्षीय बेटी सना मोहल्ले में लोगों के घरों में काम करने जाती थी। सना ने पुलिस को बताया कि वह रात में कार्यस्थल पर रुक जाती थी।

दस साल की बेटी सदफ, छह वर्षीय अरमान और ढाई साल के अब्दुल रहमान को लेकर भागे अफरोज को पुलिस ने तलाश कर लिया। सदर इंस्पेक्टर अरविंद चौहान के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने पत्नी को गलत ठहराया। बोला कि मजदूरी करने के साथ नशा भी कर लेता था। उसकी पत्नी ही गलत थी। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार की रात समझाने के दौरान साजदा झगड़ने लगी। गुस्से में आकर दीवार से सिर मार दिया।

सदर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके का जायजा लेकर नमूने लिए। पुलिस ने पड़ताल भी शुरू कर दी है। शराब पीकर आए दिन पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करने वाले अफरोज से तंग आकर साजदा मायके चली गई थी। उसने कार्रवाई के लिए महिला थाने में तहरीर भी दी थी, लेकिन बच्चों की खातिर हालात से समझौता करते हुए वह ससुराल लौट आई थी।

सिंधौली के मुड़िया पवार की रहने वाली साजदा का निकाह करीब 18 साल पहले अफरोज के साथ हुआ था। निकाह के बाद ईदगाह रोड स्थित ससुराल आई थी। कुछ समय के बाद मोहल्ला ककरा में किराये का मकान लेकर रहने लगी थी।

अफरोज अपनी पत्नी पर शक करता था। रोजाना शराब पीकर मारपीट भी करता था। अफरोज की आदतों से तंग आकर करीब एक साल पहले साजदा ने कठोर निर्णय लिया और अपने मायके में जाकर रहने लगी। उसने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की तहरीर भी दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और काउंसलिंग की।

चार बच्चों की परवरिश के कारण साजदा ने हालात से समझौता कर लिया और फिर आकर रहने लगी। परिवार का विवाद थाने तक पहुंचने के बाद भी अफरोज की आदतों में सुधार नहीं हुआ। उसके शराब पीने का साजदा विरोध करती थी। तभी उसने रास्ते से हटा दिया।

मृतका के सिर में चोट, हाथ और पैर में चोट के निशान मिले हैं। परिजनों के अनुसार, दस दिन पहले भी गला दबाकर हत्या का प्रयास किया था। यह बात साजदा ने उन्हें बताई थी, लेकिन बच्चों के कारण वह चुप रही।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...