Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी...

दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्लैकमेल से तंग आकर छात्रा ने मकान की दूसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने का किया प्रयास 

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक माह से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। इससे तंग आकर छात्रा मंगलवार की दोपहर मकान की दूसरी मंजिल कूद गई थी। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मझोला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। 28 दिसंबर की सुबह वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

आरोप है कि इसी दौरान मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी चेतन नाम का युवक रास्ते में मिल गया। आरोपी ने छात्रा से कहा कि उसकी बहन उसे बुला रही है। झांसे में आकर छात्रा आरोपी के घर चली गई। सुबह नौ से लेकर दोपहर दो बजे तक आरोपी ने छात्रा को घर में कैद कर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिये आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।

मंगलवार को आरोपी ने छात्रा पर दबाव बनाते हुए घर पर मिलने बुलाया। पीड़िता ने आने से इन्कार किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे आहत पीड़िता ने मकान की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी चेतन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मकान की दूरी मंजिल से छलांग लगाने वाली छात्रा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके पैर में फ्रैक्चर है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि 28 दिसंबर की सुबह स्कूल जाते समय आरोपी रास्ते में मिल गया और उसे अपने घर ले गया था।

इसके बाद से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। उसने मेरी जिंदगी तबाह कर दी। पीड़िता ने पुलिस से वीडियो डिलीट करवाने की भी मांग की।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...