Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अंगूठी देखने के बहाने आए अपराधी फिर ज्वैलरी शॉप में की 50...

अंगूठी देखने के बहाने आए अपराधी फिर ज्वैलरी शॉप में की 50 लाख की लूट, जांच शुरू 

पटना। दानापुर के सगुना मोर खगौल रोड स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने 50 लाख की लूट की है। यह घटना दुकान खुलते ही हुई, जब दो अपराधी अंगूठी देखने के बहाने आए और बाद में अपने साथियों के साथ हथियार लहराते हुए दुकान में घुस गए। अपराधियों ने दुकान के स्टाफ को बंदूक दिखाकर एक जगह खड़ा कर दिया और उनके मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उन्होंने दुकान से 50 लाख की सोने की ज्वैलरी और 30 हजार कैश लूट लिए।

अपराधी खगौल रोड की तरफ निकल गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ज्वेलरी शॉप के स्टाफ ने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दानापुर वन के डीएसपी भानु प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने शॉप में लगे सीसीटीवी को खंगाला और स्टाफ से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान स्टाफ ने बताया कि शुक्रवार को शोरूम खुलते ही पहले दो अपराधी ग्राहक बनकर आए। एक ने कहा कि अंगूठी देखनी है। हमलोग डायमंड रिंग दिखाने लगे। इसी बीच दूसरे अपराधी ने कहा कि “रुकिए मैं अपनी भाभी को बुलाकर ला रहा हूं। वह रिंग पसंद कर देंगी।” कुछ ही देर बाद वह अपराधी अपने साथ चार से पांच सहयोगियों के साथ शॉप में घुस गया। सभी के पास हथियार थे।

जीवा ज्वेलरी शॉप के स्टाफ ने हथियार लेकर घुसे अपराधियों को देखकर हमलोग डर गए। जब तक कुछ सोचते तब तक अपराधियों ने हथियार के बल पर सभी को एक जगह खड़ा कर दिया। हमलोगों का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद शॉप में रखे करीब 50 लाख रुपये के हीरे व सोने के जेवरात और 30 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की बात सामने आयी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...