Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP ठेकेदार की पिटाई के बाद गला दबाकर की हत्या, जांच शुरू

ठेकेदार की पिटाई के बाद गला दबाकर की हत्या, जांच शुरू

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घुर समसपुर में कारचोबी ठेकेदार इकबाल की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर चोटों और हमले के कई निशान मिले। परिजनों ने कॉल करके बुलाने वालों पर शक जताकर हत्या का आरोप लगाया, पर हलका दरोगा और थानेदार घटना को नकारते रहे। एसपी ने फटकार लगाई तो रात में ही जांच में जुट गए।

इकबाल (35) का शव बृहस्पतिवार सुबह उनके घर के दरवाजे पर मिला। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। भाई मल्लू ने पुलिस को बताया कि इकबाल बुधवार को पत्नी शहनाज के साथ ससुराल में किसी कार्यक्रम में गए थे। पत्नी मायके में रुक गई थीं। इकबाल घर चले आए। वह कई दिन से पुरानी कार लेने के लिए सौदेबाजी कर रहे थे। इसके लिए बैंक से करीब दो लाख रुपये भी निकाले थे।

भाई ने बताया कि रात में किसी ने इकबाल को कॉल करके बाहर बुलाया था। वहीं उन पर हमला किया गया। उनका मोबाइल फोन भी सुबह शव के पास नहीं मिला। शायद भाई के किसी परिचित ने उनके पास मौजूद रकम हड़पने के लिए हत्या की होगी। कारचोबी ठेकेदार की हत्या के मामले में दरोगा और थानेदार घटना और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दोनों को ही नकारते रहे। वे इसे सीढि़यों से गिरकर मौत करार देते रहे। भोजीपुरा थाना प्रभारी अवकाश पर हैं तो उनका प्रभार इस्पेक्टर क्राइम श्रवण कुमार यादव के पास है। उनके समेत घटनास्थल पर पहुंचे धौराटांडा चौकी प्रभारी संजय सिंह यादव ने परिवार के आरोपों को दरकिनार कर दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह (थ्रॉटलिंग) आने व शरीर पर छह से ज्यादा चोटें होने के बाद भी हत्या की बात उनके गले नहीं उतर रही थी। सामान्य तौर पर पूर्ण पुष्टि के लिए रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित लिखा जाता है। चौकी प्रभारी ने उसे पढ़कर मौत की वजह को ही संदिग्ध करार दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने भी हत्या की बात स्वीकार नहीं की। इस पर मृतक के परिजनों ने गुस्सा जताया।

घटना की जानकारी एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा को हुई तो उन्होंने प्रभारी थानाध्यक्ष को फटकार लगाई। तत्काल गांव जाकर हत्या की वजह तलाशने और आरोपियों का पता लगाने का निर्देश दिया। रात में पुलिस टीम गांव पहुंची और पड़ताल शुरू की। एसपी उत्तरी ने बताया कि पुलिस फोन कॉल करने वाले नंबर की डिटेल खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...