Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक ने अपने ही दोस्त को गाडी से कुचलकर उतारा मौत के...

युवक ने अपने ही दोस्त को गाडी से कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पर केस दर्ज

हरियाणा।  पानीपत में कुलदीप नगर में शराब के नशे में हुई कहासुनी में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को ईको से कुचल दिया। इसके अगले दिन घर पर युवक की मौत हो गई। परिजनों ने उसकी मौत को प्राकृतिक मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। तीन दिन बाद तीसरे दोस्त ने परिजनों ने उनके बेटे की हत्या की कहानी सुनाई। परिजन पूरी कहानी सुनकर दंग रह गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान दर्ज किए। पुलिस ने फिलहाल मृतक के भाई के बयानों पर आरोपी दोस्त पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।

कुलदीप नगर निवासी सहदेव ने बताया कि वह चार भाई बहन थे। उसका सबसे बड़ा भाई कन्हैया (30) काबड़ी रोड स्थित फैक्ट्री में पावरलूम की मशीन चलाता था। 20 जनवरी को उनके पड़ोसी ने बताया कि कन्हैया बेहोशी की हालत में कुलदीप नगर में हवा सिंह फैक्ट्री के सामने पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे और कुलदीप को घर लेकर आए। उन्हें लगा कि कन्हैया शराब के नशे में बेहोश हुआ है। 21 जनवरी को कन्हैया ने उन्हें बताया कि उसके सीने में दर्द है। उन्होंने उसे दर्द की दवा दे दी। इसके बाद भी उसे आराम नहीं हुआ। वह दोपहर एक बजे कन्हैया को अस्पताल लाने के लिए उठाने लगे तो कन्हैया मृत मिला। उन्होंने उसकी प्राकृतिक मौत मानकर उसका असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया।

24 जनवरी को गढ़ी सिकंदरपुर गांव निवासी अमित ने उन्हें घर आकर बताया कि कन्हैया की मौत प्राकृतिक नहीं थी। कन्हैया की इको से कुचलकर हत्या की है। 20 जनवरी को वह कन्हैया, दलबीर व शिव कुमार के साथ कुलदीप नगर में शराब पी रहा था। शराब पीते हुए कन्हैया की दलबीर के साथ कहासुनी हो गई थी। उन्होंने शिवकुमार को यहीं छोड़ दिया। वह कन्हैया को लेकर दलबीर की इक्को गाड़ी में यहां से चल दिया। कुछ दूरी पर उन्होंने लघु शंका करने के लिए गाड़ी को रुकवाया।

वह कन्हैया के साथ इक्को से नीचे उतर गया। दलबीर दोबारा कन्हैया के साथ मारपीट कर ने लगा। उसने कन्हैया को छुड़ाया। इसके बाद कन्हैया घर की ओर जाने लगा तो दलबीर ने इक्को को स्टार्ट कर कन्हैया को पीछे से गाड़ी की टक्कर मार दी। इसके बाद उसे इक्को से कुचल दिया और फरार हो गया। वह भी इसके बाद घर चला गया था। यह पूरी वारदात हवा सिंह फैक्ट्री के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के साथ कैमरों की जांच की। पुूलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

अधिकारी के अनुसार
पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में इक्को गाड़ी से युवक को को कुचलते हुए दिख रहा है। आरोपी फिलहाल फरार हैै। अब यह केस वीडियो फुटेज व गवाही के आधार पर चलेगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...