Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पुलिसकर्मी ने महिला पर संबंध बनाने का डाला दबाव, पति को जेल...

पुलिसकर्मी ने महिला पर संबंध बनाने का डाला दबाव, पति को जेल भेजने की भी दी धमकी

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन इलाके में रहने वाली एक विवाहित महिला ने उत्तराखंड के एक पुलिसकर्मी पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने और पति को जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उनका एक रिश्तेदार उत्तराखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल है। वह एसएसपी हरिद्वार के कार्यालय में डाक मुंशी के पद पर तैनात है।

आरोप है कि 27 नवंबर 2024 की रात करीब 10:30 बजे आरोपी पुलिसकर्मी उनके घर आया था। उस वक्त वह घर पर अकेली थी। महिला आरोप है कि उसे अकेली पाकर पुलिस कर्मी ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने जब उसकी बात मानने से इनकार कर दिया और उसे जाने के लिए कहा तो वह गुस्सा हो गया और गाली देते हुए पति को जेल भेजने की धमकी दी। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने पति के घर लौटने पर उसे आपबीती बताई। इसके बाद महिला के पति ने अन्य रिश्तेदारों के जरिये आरोपी से बात करने का प्रयास किया।

इस पर आरोपी द्वारा फिर से धमकी दिए जाने पर उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में मदद की गुहार लगाई। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर
जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...