Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP लापता दो बच्चों की सरसों के खेत में मिली लाश, आसपास हड़कंप...

लापता दो बच्चों की सरसों के खेत में मिली लाश, आसपास हड़कंप के हालात, हाथ- पैर थे बंधे 

गोरखपुर। सहजनवां क्षेत्र के भक्सा गांव में दो बच्चों की अर्ध्नग्न अवस्था में शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई। सुबह करीब दस बजे दोनों की लाश गांव से करीब एक किमी दूर सरसों के खेत में मिली। दोनों अर्द्धनग्न हालत में थे और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल हत्या का कोई कारण पता नहीं चला है।

जानकारी के मुताबिक, भक्सा निवासी शख्स के घर चिलुआताल में रहने वाले उनके साले की पत्नी अपने बेटे (12) के साथ खिचड़ी लेकर 19 जनवरी को आई थी। इन पांच दिनों में बच्चा का उस शख्स के भतीजे (14) से अच्छी दोस्ती हो गई थी।

दोनों अक्सर साथ ही घूमते थे। रोज शाम को साइकिल से खेत की तरफ शौच के लिए जाते थे। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे दोनों साइकिल से निकले, फिर नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर रात करीब आठ बजे शख्स ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद सहजनवां थाने में भी केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की तो घर से एक किलोमीटर दूर उनकी साइकिल मिल गई, पर बच्चों का कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने जहां साइकिल मिली थी उसी के पास सरसों के एक खेत में दोनों की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। दोनों बच्चे अर्द्धनग्न हालत में थे और उनके हाथ-पैर बंधे थे। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड के सेाथ मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।

दोनों बच्चों की हत्या से परिजनों के अलावा ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। ऐसे में किसी ने क्यों दोनों की इस दुर्दांत तरीके से हत्या कर दी, यह समझ नहीं आ रहा।

बृहस्पतिवार शाम को दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना पर सहजनवां थाने में केस दर्ज कर लिया गया था। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। परिवार ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।-डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...