Sunday, September 20, 2026
Home Crime India व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को हुई सजा

व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को हुई सजा

हरियाणा। सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ.नरिंद्र कौर ने गांव बरोणा में कुख्यात बदमाश रवि उर्फ लांबा के पिता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन दोषियों को सजा सुनाई है। अदालत ने कुख्यात रवि उर्फ मुनिया व उसके दो साथियों को दोषी माना है। मुनिया को अवैध शस्त्र अधिनियम में सात साल कैद व उसके दो साथियों को हत्या में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

गांव बरोणा निवासी जोगेंद्र ने 8 जुलाई, 2018 को पुलिस को बताया था कि उनके पिता अतर सिंह खेत से वापस आ रहे थे तो नवीन उर्फ कन्नू, रवि मुनिया व हरीश उर्फ हिमांशु ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जोगेंद्र ने बताया था कि घटना के समय वह पशुचारा काटने के बाद बाइक पर सवार होकर घर की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने मुनिया गैंग पर हत्या व षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया था।

जोगेंद्र ने कहा था कि मुनिया के भाई दिनेश की हत्या हो चुकी है। जिसमें उसके भाई रवि उर्फ लांबा पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगा था। उसका भाई फरीदाबाद जेल में बंद है। मुनिया ने उनके पिता की हत्या करवाई है। मामले की जांच कर रही एसआईटी खरखौदा ने वार्ड-7 खरखौदा निवासी नवीन उर्फ कन्नू निवासी व गांव रसोई निवासी हरीश उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार किया था। बाद में रवि उर्फ मुनिया को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। अन्य आरोपी भी पकड़े गए थे।

मामले में सुनवाई के बाद एएसजे डॉ. नरिंद्र कौर की अदालत ने आरोपी हरीश उर्फ हिमांशु व नवीन उर्फ कन्नू को हत्या व अवैध शस्त्र अधिनियम में दोषी करार दिया है। दोनों दोषियों को उम्रकैद व 30-30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं मामले में रवि उर्फ मुनिया को अवैध शस्त्र अधिनियम में दोषी करार दिया है। उसे सात साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

दोनों पक्ष से चार लोगों की हो चुकी है हत्या
गांव बरोणा में कुख्यात रवि उर्फ मुनिया व रवि उर्फ लांबा के बीच गैंगवार चली आ रही है। मुनिया नीरज बवाना गैंग से जुड़ा है तो रवि उर्फ लांबा राजेश बवाना गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। गांव में दोनों की आपस वर्चस्व की लड़ाई है। सबसे पहले रवि उर्फ मुनिया के भाई दिनेश की वर्ष 2017 में हत्या हुई थी। तब उनकी मां कमला को भी गोली मारी गई थी। जिसका आरोप बरोणा के रवि उर्फ लांबा पर लगा था। इसके बाद रवि उर्फ लांबा के पिता अतर सिंह की 2018 में गांव के खेत में व भाई जोगेंद्र की दिल्ली में हत्या की गई थी। जिनका आरोप रवि उर्फ मुनिया पर लगा था। 16 सितंबर, 2024 को मुनिया के भाई बृजेश की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...