Monday, September 21, 2026
Home Crime UP महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जांच में...

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पहले खिलाए भांग के पकौड़े और पराठे, फिर की गला दबाकर हत्या

मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र की बैंक कालोनी में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को करंट लगाया। फिर भी मौत न हुई तो गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले महिला ने पति को भांग के पकौड़े और पराठे खिलाए। महिला का आरोप था कि पति उससे आए दिन मारता पीटता था। बच्चे कहते थे कि पापा अच्छे नहीं हैं, इसलिए उसके मन में आया कि क्यों न इसको मार दिया जाए। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने आरोपी पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं फरार प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है। परिवार के लोगों ने पुलिस को महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

बैंक कॉलोनी निवासी गंगाराम के बेटे मनोज खेती किसानी का काम करते थे। उसकी शादी राजस्थान निवासी आरती से करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी से उनके दो बेटे और एक बेटी है। 19 जनवरी को मनोज का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। परिजनों को पत्नी आरती ने बताया कि मनोज की मौत हो गई है। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो मनोज के एक हाथ में बिजली का तार था। पूछने पर आरती ने परिजनों को बताया कि वह रात में कुछ काम कर रहे थे, तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मनोज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गंगाराम ने बताया कि बेटे की मौत के बाद घर में सगे संबंधी और रिश्तेदार दुख जताने के लिए उनके घर आ रहे थे। लेकिन मनोज की पत्नी पति की मौत पर शोक जताने की बजाय फोन पर किसी से बात करती रहती थी। परिजनों को शक हुआ तो उस पर नजर रखनी शुरू की गई। देखा कि वह अधिकतर समय मोबाइल पर किसी से घंटों बात करती रहती है। उसके चेहरे पर दुख के भाव नहीं थे। इस पर परिजनों ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। पता चला कि वह किसी लड़के से घंटों बात करती है। इसके बाद उसका मोबाइल लेकर व्हाट्सअप चेक किया गया, इसमें उसके प्रेमी की चैट मिली। इसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल दिया।

परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां आरोपी पत्नी आरती और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही आरती को पुलिस के सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरती ने बताया कि मनोज उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। उसे खर्चे के लिए रुपए नहीं देता था। कई बार परिवार वालों को बताया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। मेरे बच्चे कहते थे कि ये पापा अच्छे नहीं हैं, वो वाले पापा अच्छे हैं। इसके बाद उसके मन में आया कि इसको क्यों न मार दिया जाए। इसके बाद उसने मनोज को मारने की योजना बनाई। इसमें उसने अपने प्रेमी को भी शामिल किया।

बताया कि उसने 18 जनवरी को घर में भांग के पकौड़े और पराठे बनाए। जिसे पूरे घर वालों ने खाए। मनोज को उसने जमकर शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो उसने प्रेमी को बुला लिया। प्रेमी ने उसके पति मनोज का गला दबा दिया। वह पैर पकड़े रही। जब वह मर गया तो हत्या को हादसा साबित करने के लिए मनोज के हाथ में बिजली का तार पकड़ा दिया। इसके बाद उसे करंट लगाया। ताकि लोगों को लगे कि मौत करंट लगने से हुई है। वारदात के बाद उसका प्रेमी घर से भाग गया। मनोज के परिजनों द्वारा उसकी पत्नी को हत्या के आरोप में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में मनोज के पिता ने आरोपी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...