Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP प्रेम-प्रसंग में 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, नाले में फेंका...

प्रेम-प्रसंग में 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, नाले में फेंका शव 

मेरठ। कंकरखेड़ा में प्रेम-प्रसंग में 19 वर्षीय विकास की एलानिया हत्या के बाद आरोपी घर पहुंचे और इत्मीनान से चाय पी। रात में ही शव ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंक दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर पिता-पुत्र सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में फिलहाल किशोरी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस जल्द आरोपियों को जेल भेजेगी।

पुलिस के मुताबिक, विकास पुत्र विनोद मंगलपुरी का रहने वाला था। उसका पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। 15 दिन पूर्व किशोरी के परिजनों ने विकास एवं उसके परिजनों से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी थी। विकास की मां ने चार दिन पूर्व थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उनका बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उन्होंने किशोरी के परिजनों पर शक जताया था।

इसी बीच, दो दिन पूर्व ही विकास का शव लाला मोहम्मदपुर के नाले से बरामद हो गया। रविवार को परिजनों ने शव की पहचान विकास के रूप में की थी। भाई विक्की ने किशोरी के अलावा उसके भाई सत्यम, विकास और उसके पिता जितेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार देर रात ही चारों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से पूछताछ में आरोपी सत्यम ने बताया कि हत्या से कुछ दिन पूर्व उसने बहन को विकास के साथ फोन पर बात करते हुए सुन लिया था। इसके बाद उसने बहन को समझाने का प्रयास किया और विकास से भी पीछे हटने को कहा था, लेकिन विकास ने सत्यम को उल्टा जवाब दे दिया था। इसके बाद से सत्यम ने उसकी हत्या का प्लान बना लिया।

उसने विकास को एलआईसी ग्राउंड के पास बात करने के लिए बुलाया, जहां सत्यम के साथ उसका दोस्त सुधांशु भी था। इस दौरान सत्यम और विकास में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विकास मौके से जाने लगा। आरोपियों ने कुछ दूर जाने के बाद विकास का रास्ता रोक लिया और उस पर लोहे की किसी भारी वस्तु से सिर पर हमला कर दिया। विकास की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को झाड़ियों में छिपाकर मौके से भाग गए थे।
सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि जितेंद्र, सुधांशु, सत्यम व किशोरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सभी आरोपी पुलिस हिरासत में है। हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं किशोरी से अभी पूछताछ जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...