Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP नरबलि के दोषी तांत्रिक, साले और बहनोई को उम्रकैद की सुनाई सजा

नरबलि के दोषी तांत्रिक, साले और बहनोई को उम्रकैद की सुनाई सजा

हमीरपुर। हत्या के सात साल पुराने मामले में विशेष न्यायाधीश (डकैती) अनिल कुमार खरवार की अदालत ने नरबलि के दोषी तांत्रिक, साल और बहनोई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया है। मूलरूप से कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव निवासी हाल मुकाम मोहल्ला चांद थोक, सुमेरपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता घनश्याम वारदात के पांच वर्ष पूर्व साधू बन गए थे। 15 अगस्त 2017 को उसके पिता बांक गांव निवासी सुंदरलाल कुशवाहा उर्फ सदगुरु (तांत्रिक साधू) के यहां गए थे।

फोन पर पिता ने सुबह घर आने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं आए। उनका मोबाइल भी बंद बताने लगा। 17 अगस्त की दोपहर तांत्रिक के घर के बगल में खंडहर में उनका शव पड़ा मिला था। गले में चोटों के निशान थे। पुलिस ने मृतक के बेटे जितेंद्र की तहरीर पर तांत्रिक व उसके दो अन्य शिष्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें बांदा के अतर्रा मोहल्ला लालथोक निवासी प्यारेलाल प्रजापति (जीजा) व एमपी के पन्ना, माधवगंज निवासी रामकिशोर प्रजापति (साला) के खिलाफ अंधविश्वास में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया। इसके बाद कोर्ट ने तीनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

तांत्रिक सुंदरलाल 15 वर्षों से खुद को सदगुरु व अवतार बताते हुए लोगों से उसकी पूजा अर्चना करने का दबाव बनाता था। उसके इसी मायाजला की गिरफ्त में घनश्याम आ गया था। लोडर चालक घनश्याम को शिष्य बनाकर उसका नाम सोहंगदेव उर्फ श्याम बाबा रख दिया था। जून में गांव में यज्ञ भंडारे के बाद गुरु व शिष्य के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इस पर शिष्य ने गुरु से नाता तोड़ लिया। कई बार शिष्य को मनाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर गुरु तांत्रिक ने जुलाई में समाधि लेने की घोषणा की। एक माह बाद जन्माष्टमी के दिन अपने अन्य शिष्यों के माध्यम से शिष्य सोहंगदेव उर्फ घनश्याम को बुला लिया। गांव के बाहर बने यज्ञशाला पर जाकर ढोंग करने के बाद शिष्य की बलि के नाम पर घनश्याम की हत्या कर दी थी। शव को खंडहर में छिपाकर परिवार सहित फरार हो गया था।
सात वर्ष पूर्व हुई इस हत्या में कोर्ट ने गुरु के साथ उसके शिष्य बहनोई व साले को उम्रकैद की सजा सुनाने के मामले में मृतक के परिजनों ने कोर्ट पर भरोसा जताते हुए संतोष व्यक्त किया। मृतक की पत्नी रजोला देवी व पुत्र जितेंद्र ने खुशी जताते हुए बताया कि दोषियों ने रात में सोहंगदेव उर्फ श्याम की बलि चढ़ाकर निर्वस्त्र शव घर के पास खंडहर में फेंक दिया था। शव से बदबू आने के बाद ग्रामीणों ने चौकीदार के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया था। कहा अगर तीनों को फांसी होती तो और अच्छा रहता। अदालत ने उनके कर्मों की सजा सुनाकर न्याय किया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...