Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi छात्र की हत्या कर गड्ढे में फेंका था शव, चार आरोपी गिरफ्तार

छात्र की हत्या कर गड्ढे में फेंका था शव, चार आरोपी गिरफ्तार

ढाई साल पहले हुई थी हत्या 

युवती से नजदीकियां होने पर दिया था वारदात को अंजाम 

महोबा। ढाई साल पहले छात्र की हत्या कर शव गड्ढे में फेंके जाने की घटना का एसओजी व थाना खरेला पुलिस ने खुलासा किया है। एक युवती से नजदीकियां होने पर चार युवकों ने छात्र की हत्या की थी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया था। पुलिस ने इस घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना खरेला के परथनियां गांव निवासी प्रभुदयाल अहिरवार का बेटा उमेश जनपद हमीरपुर के एक महाविद्यालय में बीएलएड कर रहा था। उसकी एक युवती से नजदीकियां थीं। यह बात अन्य युवकों को नागवार गुजरी। 21 मई 2022 को उमेश लापता हो गया।

पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दो दिन बाद 23 मई को उमेश का शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे पानी भरे गड्ढे में बरामद हुआ था। शरीर में चोट के निशान होने पर पिता ने इकलौते बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई थी। इस मामले में चार आरोपियों के नाम सामने आए। तब थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसओजी प्रभारी शिवप्रताप सिंह व थाना खरेला के एसआई अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को परथनिया गांव से हत्या में शामिल अजनेश राजपूत निवासी रजपुरवा छतरपुर, गजेंद्र राजपूत निवासी पहाड़ी भिटारी हमीरपुर को पकड़ा।

इनके अलावा रजनीश राजपूत निवासी किड़ारी और प्रिंस राजपूत निवासी बल्लायं को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद बाइक को सीज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। बता दें कि ढाई साल पहले कस्बा खरेला क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे खुदे गड्ढे में एक छात्र का शव उतराता मिला था। मृतक के कपड़ों और चप्पल गड्ढे के किनारे रखी मिली थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। परथनिया गांव निवासी प्रभुदयाल वर्मा का पुत्र उमेश (21) जनपद हमीरपुर के गहरौली के आरपी दीक्षित कॉलेज में डीएलएड प्रथम वर्ष का छात्र था।
22 मई 2023 रविवार की सुबह करीब 10 बजे उमेश घर से लापता हो गया था। कोई पता न चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दोपहर करीब तीन बजे चरवाहों ने एक युवक का शव एक्सप्रेसवे किनारे खेत में खुदे गड्ढे में उतराता मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। सीओ चरखारी तेज बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जांच के दौरान छात्र के कपड़े व चप्पल गड्ढे के किनारे मिले थे। एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए खोदी गई मिट्टी से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया था, जिसमें पानी भरा था। इसी गड्ढे से छात्र के शव को बाहर निकाला गया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...