Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP पौते ने की दादा-दादी की हत्या, नशा न मिलने पर वारदात को...

पौते ने की दादा-दादी की हत्या, नशा न मिलने पर वारदात को दिया अंजाम

मिर्जापुर। जिस दादा-दादी ने अपने पौत्र को शनिवार की सुबह मांगने पर दूध-भात खिलाया, उसी ने दादा-दादी की हत्या कर दी। इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। हत्या का आरोपी किशोर चार दिन से अपने दादा-दादी के साथ रह रहा था। साथ में उसका पिता भी रह रहा था। पिता ने बताया कि सुबह नौ बजे पाही पर थे। उस दौरान नशा न मिलने पर पुत्र की हालत बिगड़ गई। दो-तीन लोगों ने पकड़ा तो उनको झटक दिया। इसके बाद उसे किसी तरह से काबू में किया गया। उसी बीच उसने दूध लेकर जा रहे दूधिया को देखा तो दूध-भात खाने की मांग करने लगा। इस पर दूध खरीदा गया। इसके बाद उसकी दादी ने भात (चावल) बनाया।
उसके बाद उसने दादा-दादी के साथ दूध-भात खाया। फिर शांत होकर पड़ोसी के साथ खेलने लगा। घर पर काम होने के कारण पिता अपनी पत्नी, बड़े पुत्र और बहू को लेकर गांव स्थित घर पर आ गए। वहीं छोटा पुत्र पाही पर ही दादा-दादी के साथ था। अपराह्न करीब तीन बजे उसकी हालत बिगड़ी। वह अपने को पीटने लगा। दादा से गांजा पीने के लिए रुपये मांगने लगा। यह देख उसके साथी ने गांव में आकर जानकारी दी। इस बीच उसने अपने दादा-दादी की हत्या कर दी। गांव में इस बात की चर्चा है कि उसने अपने उस दादा-दादी की हत्या कर दी, जिन्होंने उसे दूध-भात खिलाया।
नशे के कारण पौत्र ने दादा-दादी पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। आरोपी किशोर के पिता ने बताया कि दो माह से सबसे छोटे पुत्र को गांजा पीने की लत लग गई थी। नशा न मिलने पर उसकी हालत बिगड़ जाती थी। इससे वह उल्टी-सीधी हरकत करने लगता था। उसको लेकर चार दिन से उसके दादा-दादी के पास पाही पर रह रहे थे। सीओ ऑपरेशन महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गांजे के लिए रुपये नहीं देने पर किशोर पौत्र ने दादा-दादी की हत्या कर दी है।
दादा- दादी की हत्या के बाद खुद को घायल कर लेने वाले किशोर को इलाज के लिए सीएचसी ले गए पिता ने कहा कि स्कूल छोड़ने के बाद अगर पुत्र को अपने साथ काम पर रखते तो वह नशे का आदी न होता और फिर यह दिन देखने को नहीं मिलता। आरोपी किशोर के पिता ने बताया कि उनसे दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। दो पुत्रियों और एक पुत्र की शादी हो गई है। आरोपी पुत्र सबसे छोटा था। कक्षा चार तक पढ़ने स्कूल जाने के बाद पांच साल पहले पढ़ाई छोड़कर मेहनत मजदूरी करने लगा। इसी बीच वह नशे का आदी हो गया। नशा न मिलने पर उसकी मानसिक हालत बिगड़ जाती थी। पिछले चार दिन से नशा न मिलने पर उसका शरीर ऐंठने लगता था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...