Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP छह साल की मासूम की बलात्कार के बाद गला घोंटकर की हत्या,...

छह साल की मासूम की बलात्कार के बाद गला घोंटकर की हत्या, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना अंतर्गत एक गांव में छह साल की लड़की की बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को पीड़िता के पड़ोसी ने अंजाम दिया. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सर्किल ऑफिसर (सीओ) रामाशीष यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़ित लड़की के परिवार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी मनवीर (40) उनकी बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया. इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. वारदात के दौरान पीड़िता दर्द की वजह से चीखने लगी तो उसने उसका गला घोंट दिया. पीड़ित लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी मनवीर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. इसके बाद उसकी तलाश में पुलिस अभियान चलाया गया।

इसी दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकाने के बारे में पता चल गया. पुलिस टीम वहां पहुंची तो उसने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बताते चलें कि सितंबर में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में दो वर्षीय बच्ची के साथ उसके घर में बलात्कार की वारदात सामने आई थी. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था. सर्किल अधिकारी रूपाली राव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोपी की पहचान शिव कुमार (50) के रूप में हुई थी. आरोपी पीड़िता के घर पर किराएदार था. वारदात से पहले पीड़िता अपने घर में ही खेल रही थी. उसी वक्त आरोपी वहां आया और बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इसके बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता के परिजन उसे लेकर नई मंडी थाने पहुंची. वहां शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के परिजनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...