Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जमीनी विवाद को लेकर युवक की हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत...

जमीनी विवाद को लेकर युवक की हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट 

भिवानी।  हरियाणा के भिवानी में युवक की हत्या हुई है। भिवानी के गांव लेघा भानान में जमीनी विवाद को लेकर ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है। वारदात वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। शुक्रवार सुबह कैरू पुलिस चौकी की टीम ने मृतक के शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक युवक पर पहले भी जमीनी विवाद को लेकर हत्या प्रयास का केस दर्ज है।

गांव लेघा भानान निवासी सुमित ने पुलिस को बताया कि उनकी पारिवारिक जमीन गांव के समीप बनी तूड़ी की फैक्टरी के पास है। उनकी जमीन के साथ ही रणबीर की जमीन भी है। पिछले चार-पांच साल से रणबीर और उसका परिवार उनकी जमीन को हड़पना चाहता है। इसी को लेकर 2021 में भी आरोपी सुमित उर्फ रिंकू ने उनके परिवार के सतेंद्र पर जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में तोशाम पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज हुआ था।

वीरवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी रणबीर, उसके परिवार के सदस्य रिंकू उर्फ सुमित व अन्य लोग मिलकर ट्रैक्टर से उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद उसके परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें यहां से भाग जाने और यहीं दफन कर देने की धमकी दी। इस पर आरोपी सुमित उर्फ रिंकू ने उसके भाई सुमित उर्फ बंटी (32) पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। आरोपी ने दो से तीन बार उसके भाई को ट्रैक्टर से कुचला। इसके बाद अन्य लोगों पर भी ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग गए।

घटना की सूचना तोशाम पुलिस को दी। बेसुध हालत में सुमित को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि मृतक के भाई कीशिकायत पर रणबीर सहित छह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...