Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP बच्चे को बेचने के लिए की गई सौदेबाजी, सीएमओ ने तीन अस्पतालों...

बच्चे को बेचने के लिए की गई सौदेबाजी, सीएमओ ने तीन अस्पतालों को नोटिस जारी कर एसीएमओ को सौंपी मामले की जांच 

उत्तर प्रदेश। जिले से नवजात के अपहरण से लेकर हत्या तक के मामले सामने आते रहते है, लेकिन इस बार बच्चे को बेचने के लिए की जा रही सौदेबाजी के ऑडियो और वीडियो सामने आने के बाद इस मामले ने तुल पकड़ लिया है। आपको बता दें कि अलीगढ़ जिले में बच्चे को बेचने के लिए हो रही सौदेबाजी का मामला सामने आया है। इसके चार ऑडियो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें नवजात की कीमत तीन लाख रुपये लगाई गई है। सीएमओ ने तीन अस्पतालों को नोटिस जारी कर एसीएमओ को मामले की जांच सौंप दी है।

वायरल ऑडियो और वीडियो में विष्णुपुरी के जीवन हॉस्पिटल, बरौला बाईपास स्थित मेराज हॉस्पिटल और मेलरोज बाईपास स्थित माही हॉस्पिटल का जिक्र किया जा रहा है। जीवन हॉस्पिटल की नर्स माही हॉस्पिटल की नर्स से बात कर रही है। एक व्यक्ति को बच्चे की जरूरत है। जरूरत मंद व्यक्ति को नर्स का नंबर भी दिया गया। बातचीत में ढाई लाख रुपये चिकित्सक और 50 हजार रुपये खुद रखने की बात नर्स कह रही है।

बरौला बाईपास स्थित हॉस्पिटल में चिकित्सक को भुगतान कर बच्चे को ले जाने के लिए कहा गया। यह भी उसे बताया गया कि बच्चे के माता-पिता का साइन किया हुआ पत्र चिकित्सक के पास है। उनसे मिलने नहीं दिया जाएगा। जरूरतमंद ने लिखा पढ़ी कर बच्चे को गोद लेने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद बच्चा किसी और को बेच दिया। जिसके बाद इसकी शिकायत सीएमओ से भी की गई।

नवजात की खरीद-फरोख्त में जिस नर्स की संलिप्तता रही है। उसे नौकरी से निकाल दिया है। नवजात की खरीद-फरोख्त में नर्स का शामिल होना शर्मनाक है।-डॉ. कुलदीप, संचालक, माही हॉस्पिटल

गोद नामा के तहत बच्चा देने से उसकी मां घबरा गई थी। नवजात की खरीद-फरोख्त नहीं हो रही थी, नियमानुसार बच्चे को गोद देने की बात कही गई थी।-डॉ. मेराज अली, मेराज हॉस्पिटल

नवजात के खरीद-फरोख्त के मामले का ऑडियो मिला है। इसमें तीन अस्पतालों का नाम सामने आया है। तीनों के संचालक को तीन जनवरी को कार्यालय में पहुंचकर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसा न करने वाले अस्पताल पर कार्रवाई होगी।-डॉ. दिनेश खत्री, एसीएमओ

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...