Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi जानलेवा हमले में बदली कहासुनी- आठवीं के छात्र ने 12वीं कक्षा के...

जानलेवा हमले में बदली कहासुनी- आठवीं के छात्र ने 12वीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट कर चाकू से किया हमला 

दोनों छात्र के बीच इंस्टाग्राम पर हुई थी किसी बात को लेकर कहासुनी 

जांच में जुटी पुलिस 

दिल्ली- एनसीआर। छात्रों के बीच कहासुनी के मामले ने कुछ इस तरह तूल पकड़ा कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया। जी हां इंस्टाग्राम पर आठवीं कक्षा व 12 वीं कक्षा के छात्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी, और इसके बाद आठवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर 12वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्र की पहचान रियान (17) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ आर्य नगर में रहता है और 12वीं कक्षा का छात्र है।

पुलिस को दी शिकायत में रियान ने बताया कि उसके दोस्त की इंस्टाग्राम पर आठवीं कक्षा के एक छात्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। 24 दिसंबर को वह अपने उस दोस्त के साथ खाना खाने के लिए कृष्णा नगर स्थित एक बेकरी पर गए थे। वहां पर इंस्टाग्राम पर कहासुनी करने वाला आठवीं कक्षा का छात्र अपने भाई और चार पांच अन्य लड़कों के साथ खड़ा था। उसे और उसके दोस्त को देखकर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान एक लड़के ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। खून बहता देख सभी हमलावर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने अपने चाचा को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे उसके चाचा ने पुलिस को जानकारी दी और पीड़ित को अस्पताल लेकर पहुंचे। मौके पर कोई न मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां रियान का इलाज चल रहा था। उस समय वह दर्द की वजह से बयान देने की हालत में नहीं था। बाद में पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...