Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi शादी से मना करने पर प्रेमिका की चाकू से गोदकर की हत्या,...

शादी से मना करने पर प्रेमिका की चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। शादी से मना करने पर सत्यम रेजीडेंसी कॉलोनी छपरौला निवासी प्रेमिका की आरोपी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को कल्दा पुलिया दुजाना गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विरेन्द्र (27) निवासी तोमडी थाना औरंगाबाद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में राहुल विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद में रह रहा था। आरोपी के पास हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सत्यम रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती अपने पिता, मां, दादी के साथ रहती थी। वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। युवती का परिवार करीब पांच वर्ष पहले मेरठ में किराये के मकान में रहता था। पड़ोस में आरोपी वीरेंद्र का भी परिवार रहता था। वहीं, पर युवती का आरोपी से संपर्क हुआ था। इस दौरान दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। आरोपी वर्तमान में गाजियाबाद में किराये के मकान में रहकर फूड डिलीवरी का काम कर रहा था।

मेरठ से परिचय होने के कारण आरोपी का युवती के घर आना जाना लगा रहता था। शनिवार रात करीब आठ बजे आरोपी घर पर आया था। उस समय युवती की मां और दादी घर पर मौजूद थीं। मां दूसरे कमरे में थीं। पहले आरोपी ने कुछ समय तक युवती से बात की। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। फिर आरोपी ने युवती के पेट, गले, पीठ पर चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के दौरान घर पर मौजूद युवती की दादी ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं रुका।

युवती की चीख सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद मां जब बाहर निकलकर आई तो शोर मचाया। इस दौरान आरोपी भाग गया। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से युवती को गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवती के घर वाले उसकी शादी कहीं और कराने चाहते थे। इस बात को सुनने के बाद से आरोपी नाराज था। वह युवती पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। वहीं, युवती ने कहा था, जब तक आरोपी की सरकारी नौकरी नहीं लग जाती है वह उससे शादी नहीं करेगी। युवती चाहती थी कि आरोपी पढ़ाई करके सरकारी नौकरी की तैयारी करे। युवती खुद भी पढ़ाई करके अच्छी नौकरी करना चाहती थी। घटना के बाद से युवती के परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों का कहना है कि युवती पढ़़ाई में होशियार थी उसने सरकारी नौकरी पाकर घर की तंगी को दूर करने का वादा किया था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...