Friday, May 15, 2026
Home Crime Delhi फाइनेंस कारोबारी को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी, जान से मारने की दी...

फाइनेंस कारोबारी को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

गाजियाबाद। फाइनेंस कारोबारी को बंधक बनाकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के जनकपुरी निवासी फाइनेंस कारोबारी शशांक शर्मा को उनके पूर्व परिचितों ने बंधक लिया। इसके बाद छह करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। कारोबारी की शिकायत पर नंदग्राम थाना पुलिस ने वासू त्यागी निवासी मल्लीपुरा, प्रवीण हर्षित और पांच अज्ञात के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शशांक शर्मा ने बताया कि उन्होंने सहारनपुर में कपड़े की मेन्युफक्चरिंग का काम किया था। उस वक्त उनका परिचय मल्लीपुरा के वासू त्यागी से हो गया था। इसके बाद वह उनके पास आने-जाने लगा। पिछले दिनों उसने नया कारोबार शुरू करने का उनके सामने प्रस्ताव रखा। आरोपी की बातों में आकर वह इसके लिए तैयार हो गए, लेकिन बाद में उसके रवैये को देखते हुए उन्होंने कारोबार करने से मना कर दिया।

आरोप है कि वासू ने विश्वास में लेकर 14 अक्तूबर को उनको फोन कर अपने पास बुला लिया। भेजी गई लोकेशन के हिसाब से वह राजनगर एक्सटेंशन की ज्योति सुपर विलेज स्थित फ्लैट पर पहुंचे तो वहां वासू त्यागी अपने साथियों के साथ उनको मिला। वासू व उसके साथियों ने मिलकर उनके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और हाथों को बेल्ट से बांध दिया। आरोपियों ने चार घंटे तक उनको प्रताड़ित किया। धमकी दी कि वह तुरंत छह करोड़ का इंतजाम करें अन्यथा उनको गोली मार दी जाएगी। वासू ने उसके बच्चों को अपहरण करने धमकी दी। उसने किसी तरह मान-मनौव्वल की और अपने परिचितों से व्यवस्था कराकर उसको पौने तीन करोड़ रुपये रात में ही दिलवा दिए।

आरोपियों ने धमकी दी कि शेष बची सवा तीन करोड़ की रकम उनको दो-तीन दिन के अंदर नहीं दी तो वह उसको परिवार सहित मार देगा। आरोपी ने अपने आपराधिक इतिहास का हवाला भी दिया। किसी तरह चंगुल से छूटकर शशांक शर्मा ने मामले की जानकारी नंदग्राम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। कारोबारी से घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ हुई है। सोसाइटी व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...