Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP दोस्तों के साथ जाने से मना करने पर भाई को गोलियां मारकर...

दोस्तों के साथ जाने से मना करने पर भाई को गोलियां मारकर की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। दोस्तों के साथ जाने से मना करने पर शुक्रवार सुबह हुए मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने अवैध पिस्तौल से छह की छह गोलियां मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। सुबह जो दो दोस्त छोटे भाई को बुलाने आए थे, उन्हें बड़ा भाई पसंद नहीं करता था। वह परिजनों से कहता भी था कि ये दोस्त छोटे भाई को बिगाड़ रहे हैं। इसी वजह से उनके साथ जाने से मना किया था। इसी बात पर दोनों में विवाद के बाद मारपीट हुई। इस बीच छोटा भाई घर के अंदर रखी पिस्तौल ले आया और मां के सामने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि आरोपी फरार है। सलारपुरा ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत खालिद का सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में घर है।
खालिद के छह बेटे हैं। सबसे बड़ा अमन (25) था, उससे छोटा आदिल है। अमन बीफार्मा कर चुका था, जबकि आदिल बीएससी कर रहा है।  शुक्रवार सुबह नौ बजे खालिद ड्यूटी पर चले गए। करीब 10 बजे आदिल के दो दोस्त घर आए और उससे कहीं चलने की बात कहकर बाहर निकल गए। मां हुमा के मुताबिक, यह बात अमन को पता चली तो उसने छोटे भाई को दोस्तों के साथ न जाने की हिदायत दी। इसी बात पर दोनों भाइयों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच आदिल घर में रखी पिस्तौल निकाल लाया और अमन पर एक के बाद एक छह गोलियां चला दीं।
मां हुमा ने बताया कि दोनों बेटों में मारपीट होने लगी तो उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन आदिल दोड़कर अंदर गया और पिस्तौल लाकर अमन पर खाली कर दी। हुमा के मुताबिक, गुस्से में उन्होंने डंडा उठा लिया तो आदिल ने उन पर भी पिस्तौल तानकर ट्रिगर दबा दिया था। गनीमत रही कि गोलियां खत्म हो गईं थीं। पर पिता खालिद घर पहुंचे और अमन को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि दोनों बेटों के बीच पहले नहाने को लेकर विवाद हुआ था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...