Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवती की गला रेतकर की हत्या, माता-पिता और नानी सहित चार लोगों...

युवती की गला रेतकर की हत्या, माता-पिता और नानी सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

सहरसा। महिषी थानाक्षेत्र के ऐना गांव के एक खेत से बरामद जख्मी युवती के इलाज के दौरान मौत हो गई थी, वह कोई हत्या नहीं बल्कि ऑनर किलिंग साबित हुई है। घटना के बाद से ही ऑनर किलिंग की चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन न तो परिजन और न ही पुलिस कुछ बोलने को तैयार थी। इस कारण घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा दबी जुबान से ही सही, लेकिन काफी तेज हो रही थी। जानकारी के अनुसार, मृतका अपने बहनोई के साथ रहना चाहती थी। एक महीने से साथ रह भी चुकी थी, जिसके बाद उसे परिजनों ने नानी के गांव ऐना में मामा-मामी के पास छोड़ दिया था। यहीं पर मौका मिलते ही उसका गला रेत कर खेत में पुआल के ढेर में छिपा दिया था। पुलिस ने मामले में माता-पिता और नानी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मृतका अपनी नानी के साथ मुरली चौक पर माता-पिता से मिली थी। उसके बाद वह लोग आरापट्टी गए। इसी बीच युवती के पिता ने बलुआहा चौक पर एक चाकू खरीदा। आरापट्टी से नानी के गांव ऐना आने के दौरान युवती भागने लगी तो सभी ने मिलकर पकड़ लिया, फिर चाकू से गला रेतकर भाग गए। गिरफ्तार आरोपियों और नाबालिग से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि मृतका अपनी बड़ी बहन के पति के साथ रहना चाहती थी और एक महीने साथ रह भी चुकी थी। मृतका के परिजन उसकी शादी कहीं और करवाना चाहते थे। मृतका द्वारा कहीं और शादी करने की बात से इनकार किया गया। इसी आक्रोश में आकर उन सभी (आरोपियों) ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

महिषी थाना पुलिस ने महज 72 घंटों में हत्याकांड का खुलासा कर घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बीते सात दिसंबर को महिषी थानाध्यक्ष को क्षेत्र अंतर्गत ऐना कृष्णा नगर श्मशान के पास  खेत में जख्मी हालत में एक युवती के होने की सूचना मिली थी। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जांच के बाद जख्मी युवती की पहचान नवहट्टा थानाक्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-9 निवासी बूचन शर्मा की बेटी ललिता कुमारी उर्फ फोकसी के रूप में हुई।

पुलिस ने आगे बताया कि घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस द्वारा सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी टीम द्वारा इस घटना में शामिल आरोपी मृतका के पिता बूचन शर्मा, माता उर्मिला देवी उर्फ भावो देवी, ऐना निवासी अलोघनी देवी को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।

जख्मी युवती को महिषी थाना पुलिस द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र महिषी में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया गया। जख्मी युवती की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल सहरसा से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दरभंगा रेफर किया गया। इलाज के दौरान जख्मी युवती की मृत्यु हो गई। घटना को लेकर मृतका के पिता बूचन शर्मा ने महिषी थाने में एक लिखित आवेदन बीते आठ दिसंबर को दिया था। उसके आधार पर महिषी थाने में भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या-364/24 दर्ज किया गया।

आवेदन में उन्होंने कहा था कि बीते एक महीने पहले मेरी बेटी मेरे बड़े दामाद के साथ सौर बाजार थानाक्षेत्र के चिकनी बरसम गई थी। सात दिसंबर को पता चला कि मेरी बेटी को महिषी थानाक्षेत्र के ऐना गांव में मारकर एक झाड़ी में फेंक दिया था। फिर पता चला कि मेरी बेटी को इलाज कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा दरभंगा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जब हम लोग डीएमसीएच पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अपने स्तर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की थी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...