Sunday, September 20, 2026
Home Crime India लोहे की रॉड मारकर किया व्यक्ति का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

लोहे की रॉड मारकर किया व्यक्ति का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब। जगरांव में सुभाष गेट के नजदीक रहते संजीव शर्मा (52) नामक व्यक्ति का लोहे की रॉड मारकर कत्ल कर दिया गया। आरोपी शहर के नामी जैन परिवार का इकलौता बेटा रिश्व जैन पुत्र राकेश कुमार जैन है। थाना सिटी में कत्ल का मामला दर्ज करके उसे मेन बाजार की एक नामी कपड़े की दुकान से देर शाम गिरफ्तार किया। कत्ल के एक घंटे बाद शव को आरोपी बीच सड़क पर रखने गया था, ताकि पुलिस को सड़क हादसा लगे। रिश्व जैन ने अपने अन्य दो साथियों सहित इस कत्ल की वारदात को अंजाम दिया, जिनके नाम रिश्व की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगे। एसएसपी देहात नवनीत सिंह बैंस प्रेस वार्ता में मामले की पूरी जानकारी देंगे।
सुभाष गेट के नजदीक अपने मां के साथ मामा संजीव शर्मा के घर रह रही 24 वर्षीय युवती से रिश्व जैन के प्रेम संबंध थे। इसी बात से परेशान होकर रिश्व जैन को परिवार की ओर से काफी समय पहले बेदखल किया गया था। दो दिन पहले रिश्व की प्रेमिका अपनी मां के साथ उनके घर बेरिया मुहल्ला जाकर देर रात तक काफी हंगामा करके आई थी, जिससे खफा होकर रिश्व बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे सीधे प्रेमिका के घर गया और वहां पर प्रेमिका को लेकर दी एक्टिवा, मोबाइल व अन्य सामान की तोड़फोड़ की। इस दौरान घर में मौजूद प्रेमिका के मामा संजीव शर्मा के साथ भी रिश्व की काफी कहासुनी हुई और उसने वहीं पर संजीव को रात तक देख लेने जैसे धमकियां दीं।
रेड वेव सिनेमा में पिछले कई वर्षो से कार्यरत संजीव शर्मा की तलाश में रिश्व बुधवार रात करीब पौने नौ बजे सिनेमा के गेट के अंदर सीसीटीवी में कैद हुआ। इस दौरान जैसे ही संजीव सिनेमा से निकल कर अपने घर जाने लगा तो कुछ ही दूरी पर रिश्व ने अपने साथियों सहित संजीव पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और वहीं पर उसे लहुलुहान छोड़कर चला गया।
रेड वेव के मालिक आशु बांसल के मुताबिक रिश्व के दोस्तों संग मौके पर से जाने के बाद संजीव ने वहीं सड़क पर दम तोड़ गया जिसे किसी राहगीर ने देखकर 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया और उसका शव एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पहले तो इसे सड़क हादसा समझा, लेकिन जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो सारा भेद खुल गया।
एसएचओ सिटी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने केवल रिश्व जैन पर ही कत्ल का मामला दर्ज किया है। कत्ल केस में उसके साथ बाकी आरोपी कौन थे उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा। बुधवार रात को संजीव शर्मा को रॉड मार कर कत्ल करने वाला रिश्व जैन दुबारा से एक घंटे के भीतर घटनास्थल पर गया, जहां से उसने संजीव के शव को कोठे शेरजंग के रास्ते से उठाकर सड़क के बीचों बीच रख दिया ताकि कोई वाहन ऊपर से गुजरे और पुलिस को शुरुआती जांच में ये सारा मामला एक सड़क हादसे का लगे, लेकिन इस दौरान उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई और उसका सारा भेद खुल गया।
वहीं आरोपी की प्रेमिका के अनुसार, रिश्व नशे का आदी था और चोरी आदि भी करने लगा था। इसलिए उसने दो महीने पहले ही आरोपी से बात करनी कम कर दी थी क्योकि उसे अपनी आगे वाली जिंदगी खराब होने का डर था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...