Sunday, September 20, 2026
Home Crime India साथियों ने युवक की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

साथियों ने युवक की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा। गुरुग्राम के गांव खोह में साथी कर्मचारी का गला घोंटकर हत्या करने मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से हत्या की वारदात में प्रयोग की गई बिजली की एक तार भी बरामद की है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको रिमांड पर भेज दिया है। बीते 10 दिसंबर को कंट्रोल रूम, गुरुग्राम से पुलिस थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर की पुलिस टीम को गांव खोह में एक व्यक्ति शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां पर एक कमरे में फर्श पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस टीम ने सीन ऑफ क्राइम, फिंगर प्रिंट व एफएसएल की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। एक महिला ने मृतक की पहचान अपने बड़े भाई पुष्पेन्द्र पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव नंगला मौलवी, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में की।

महिला ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका भाई सेक्टर-3 आईएमटी मानेसर में स्थित एक कंपनी में काम करता था और गांव खोह में किराए पर रह रहा था। जिस कंपनी में उसका भाई काम करता था, उसी कंपनी में काम करने वाले तीन व्यक्ति भी मृतक पुष्पेन्द्र के किराए के कमरे में रहते थे। महिला के भाई पुष्पेन्द्र ने उसको कई बार फोन पर बताया था कि इसके साथ कमरे पर रहने वाले इसके साथी छोटी-छोटी बातों पर इसके साथ झगड़ा करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

महिला ने बताया कि बीते 10 दिसंबर को सुबह लगभग 4.30 बजे उसके छोटे भाई ने फोन करके जानकारी दी कि पुष्पेन्द्र उठ नहीं रहा है। तो इसने गांव खोह में अपने भाई पुष्पेन्द्र के किराए के कमरे पर आकर देखा तो वह कमरे में फर्श पर मृत पड़ा हुआ था और उसके गले व सिर पर चोट के निशान थे। उसके भाई के साथ रहने वाले व्यक्तियों ने इसके भाई से रंजिश रखते हुए उसकी हत्या की है।

मृतक पुष्पेन्द्र की बहन की शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर में हत्या संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रबंधक निरीक्षक देवेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या मामले में आरोपियों को बीते बुधवार को नजदीक पॉवर हाउस सेक्टर-3 आईएमटी मानेसर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सर्जन उर्फ अली, रामानन्द उर्फ बिल्लू, अजीत उर्फ बिन्नी सभी निवासी गांव गणेशपुर, जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वर्तमान में गांव खोह आईएमटी मानेसर में रहते हैं।

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी व मृतक पुष्पेन्द्र आईएमटी मानेसर में एक ही कंपनी में काम करते हैं। ये सभी गांव खोह में एक ही कमरे में रहते थे। बीते नौ-दस दिसंबर की रात को तीनों आरोपी व मृतक किराए के कमरे पर मौजूद थे और शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मृतक के साथ इनकी कहासुनी व गाली-गलौज हो गई। इसकी रंजिश रखते हुए आरोपी रामानन्द व अजीत ने पुष्पेन्द्र के हाथ व पैर पकड़े और आरोपी सर्जन उर्फ अली ने बिजली की तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...