Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP दहेज में कार न मिलने पर तोड़ा रिश्ता, मंगेतर समेत सात लोगों...

दहेज में कार न मिलने पर तोड़ा रिश्ता, मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि दहेज में कार न मिलने पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया है। आरोप है कि शादी से दो दिन पहले ही आरोपी युवक घर आ गया और उसने युवती की बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दूसरी लड़की से शादी कर ली।

पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता उत्तराखंड के उधमपुर सिंह नगर के बाजपुर थाना क्षेत्र के बरैनी निवासी जीशान के साथ तय किया था। 26 नवंबर को शादी होनी थी। शादी से सप्ताह पहले सारा दहेज का सामान दूर होने के कारण ससुराल पहुंचा दिया था। 23 नवंबर को युवक के परिजन घर आए और कार की मांग करने लगे।

24 नवंबर को जीशान भी घर पहुंचा और रात वहां ठहरा था आरोप है कि सभी लोगों के सोने जाने के बाद मंगेतर की छोटी बहन के कमरे घुस गया उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि घटना के बारे किसी को बताया तो तेरी बहन से रिश्ता तोड़ दूंगा। अगले दिन उसके जाने के बाद उसने अपनी मां को आपबीती बताई। उसे समझा कर समय शांत कर दिया। इस मामले में पंचायत बुलाई उसमें आरोपी के परिजन भी आए लेकिन वह कार की जिद पर अडे रहे। तय तारीख 26 नवंबर को बारात लेकर नहीं आए।

पता करने किसी ने बताया कि उसी दिन जीशान की शादी कहीं दूसरी जगह कर दी है। पिता ने बिचौलियों के माध्यम से दहेज में खर्च हुए रुपये और सामान वापस मांगे तो दो दिन बाद देने के आश्वासन के बाद इन्कार कर दिया। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जीशान, रेहान, रियाज, फैजान, आरिफ निवासी बरैनी थाना बाजपुर ऊधमपुर सिंह नगर उत्तराखंड, इसरार निवासी मुस्तफाबाद थाना मिलक खानम रामपुर और यासीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...