Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi बेटे के साथ आपसी रंजिश में माँ पर चलानी चाही गोली, पर...

बेटे के साथ आपसी रंजिश में माँ पर चलानी चाही गोली, पर आठ साल की बच्ची पर जा लगी 

फरीदाबाद। एसजीएम नगर के पी-ब्लॉक में शुक्रवार रात कार सवार बदमाशों ने एक महिला पर गोली चला दी। आरोपियों की महिला के बेटे के साथ आपसी रंजिश है। महिला किराना की दुकान चलाती है। घटना के दौरान दुकान पर सामान खरीद रही आठ साल की बच्ची को गोली लग गई। बच्ची की पहचान एसजीएम नगर निवासी जान्हवी (8) के रूप में हुई है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अुनसार, सेक्टर 48 के पास एसजीएम नगर पी ब्लॉक में भगवती नाम की महिला किराने की दुकान चलाती है। उसके बेटे दिनेश के साथ कुछ युवकों की रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे कार में सवार होकर आए चार युवकों ने भगवती की दुकान के सामने आकर गोली चला दी। आरोपियों ने कहा ‘तेरा बेटा बड़ा बदमाश बन रहा है।’ गोली चलने के पहले ही महिला दुकान के काउंटर के पीछे बैठ गई। भागते समय एक आरोपी ने डर बनाने के लिए हवाई फायर कर दी। इसी दौरान एक गोली छत से टकराकर दुकान पर सामान खरीद रही आठ साल की जान्हवी के चेहरे पर जा लगी।
बच्ची तीसरी कक्षा की छात्रा है। पिता रमेश पी-ब्लॉक में किराए के मकान में रहते हैं और ऑटो चलाते हैं। जान्हवी घटना के दौरान के दुकान पर चॉकलेट खरीदने गई थी। मौका देखकर आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और जान्हवी के परिजन घर से बाहर निकले। जान्हवी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी।  मौके पर पंहुची और जान्हवी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बच्ची को एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बच्ची को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...