Friday, May 15, 2026
Home Crime Delhi छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच छात्रों ने नाबालिग छात्रा को बेरहमी...

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच छात्रों ने नाबालिग छात्रा को बेरहमी से पीटा, एफआईआर दर्ज

नोएडा। सेक्टर-100 स्थित एक स्कूल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच छात्रों ने 11वीं की नाबालिग छात्रा को स्कूल परिसर में बेरहमी से पीटा। जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी छात्र उस पर लात घूसे बरसाते रहे। आरोप है कि पहले भी 9 अक्तूबर को आरोपियों ने छात्रा से छेड़छाड़ की थी। घटना के बाद ई-मेल के जरिए इस घटना की शिकायत प्रिंसिपल से की गई थी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस का दावा है कि मारपीट एक ही नाबालिग ने की है। सूत्राें के मुताबिक वह एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के परिवार से जुड़ा है।

पीड़िता छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि 9 अक्तूबर को उनकी नाबालिग बेटी से उसकी कक्षा में पढ़ने वाले पांच छात्रों ने छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत प्रिंसिपल से कर दी गई थी। इसके बावजूद आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे आरोपियों का हौंसला बढ़ गया। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी बेटी ने कॉल कर जानकारी दी कि पांचो आरोपी छात्र फिर से छेड़छाड़ कर रहे हैं। इसके बाद तत्काल छात्रा के पिता ने प्रिंसिपल को कॉल कर आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कहा।
आरोप है कि आरोपी छात्रों ने छात्रा की पिटाई शुरू कर दी। छात्रा जमीन पर गिर पड़ी तब भी आरोपी उसे बेरहमी से पीटते रहे। अन्य छात्रों ने हस्तक्षेप कर छात्रा को बचाया। इस घटना के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रिंसिपल को ईमेल के जरिए शिकायत करने के बाद क्या कार्रवाई की गई, इसकी भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...