Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi बीचबचाव कर रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार

बीचबचाव कर रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार

नई दिल्ली। जामा मस्जिद इलाके में दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने जा रहे एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। चार की संख्या में आए हमलावरों का मृतक के एक दोस्त से एक दिन पहले झगड़ा हुआ था और चारों आरोपी उसी दोस्त की पिटाई करने आए थे। मारपीट के दौरान मृत युवक बीच बचाव कर रहा था। घायल युवक को उसके दोस्तों ने लोकनायक अस्पताल में ले गए। जहां ऑपरेशन के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्तों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृत युवक की पहचान अरीब (18) के रूप में हुई है। वह अपने पिता असलम परवेज, मां और दो भाइयों के साथ गली कुआं वाली चितली कबर जामा मस्जिद इलाके में रहता था। उसके पिता स्क्रैप कारोबारी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 1.48 बजे लोकनायक अस्पताल से पुलिस को एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि चाकू लगने के बाद युवक को उसके दोस्त अस्पताल लेकर आए थे। ऑपरेशन के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया है।
डॉक्टरों ने परिवार वालों को बताया कि चाकू मारे जाने के बाद ज्यादा खून निकलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरीब के दोस्त अदनान ने बताया कि उसके एक दोस्त अरबाज का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। उसने अपने दोस्तों अजीम, अमान, अरीब के साथ मिलकर अरबाज का जन्मदिन मनाने गए थे। मटिया महल चौक के पास स्थित होटल अल अमीन के पास चारों अरबाज का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे। उसमें से एक युवक का एक दिन पहले अजीम से झगड़ा हुआ था। चारों अजीम के साथ झगड़ा करने लगे।
अरीब ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उसके सीने पर चाकू गोद दिया। उसके बाद अरीब जान बचाने के लिए भागने लगा। दो हमलावरों ने उसका पीछा कर पेट और पीठ में चाकू गोद डाले। अरीब को घायल करने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। सभी दोस्त घायल अरीब को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी आस-पास के रहने वाले हैं। घटना के बाद से सभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...