Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi भाई को बचाने पहुंचे युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, मामला...

भाई को बचाने पहुंचे युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, मामला दर्ज

दिल्ली। समयपुर बादली में बुधवार रात पड़ोसी से अपने भाई को बचाने पहुंचे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त लल्लन (35) के रूप में हुई है। पड़ोसी युवक अपने दो भाइयों के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटे बाद ही मुख्य आरोपी को पास के अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके एक भाई को पार्क से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के फरार एक अन्य भाई की तलाश कर रही है।

बादली के सूरज पार्क के जेजे कैंप में रहने वाला लल्लन सफाई का काम करता था। बुधवार रात करीब 10.23 बजे पुलिस को समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के गेट संख्या दो के पास झगड़ा और एक शख्स को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि घायल लल्लन को उसके परिवार वाले अंबेडकर अस्पताल लेकर गए हैं। वहां डॉक्टरों ने लल्लन को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में चश्मदीद लल्लन के भाई सुरेंद्र ने बताया कि उनके परिवार का पड़ोस में रहने वाले संजीत के परिवार से झगड़ा चल रहा है। बुधवार रात करीब 9.30 बजे संजीत उन्हें गाली दे रहा था। उन्होंने मना किया तो वह झगड़ा करने लगा। सुरेंद्र ने बताया कि संजीत अपने भाइयों ललित और रोहित को बुला लिया। सभी ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के शोर मचाने पर सुरेंद्र के भाई लल्लन, उनका बेटा रवि और दामाद रंजीत उन्हें बचाने के लिए वहां पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान संजीत ने चाकू निकाल कर लल्लन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सुरेंद्र के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

जांच में पता चला कि दोनों परिवार पड़ोसी हैं और इनके बीच छोटी छोटी बातों को लेकर कई बार झगड़े हो चुके हैं। पुलिस को पता चला कि संजीत अंबेडकर अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है। वहां से संजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसके भाई रोहित को सूरज पार्क से गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...