Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP थप्पड़ का बदला लेने के लिए की भाई की हत्या, आरोपी मौके...

थप्पड़ का बदला लेने के लिए की भाई की हत्या, आरोपी मौके से फरार

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के हुसेपुर में हुई हत्या को लेकर पूरे गांव में सन्नाटा है। हर कोई इस बात को लेकर हैरान है कि आखिर बड़े भाई (मृतक) ने क्या कहकर थप्पड़ जड़ दिया जिसे लेकर उसके छोटे भाई के सिर पर खून सवार हो गया। वह घर में जाकर सीधे धारदार चाकू लाया और पिता समान बड़े भाई के सीने, पेट और पीठ पर घोंपने लगा, जिसे बचाने दौड़ी भाभी के पेट और पीठ में भी वार किया।
हुसेपुर गांव में सुबह 8:20 बजे के बाद राजबली यादव और उनके छोटे भाई कैलाश यादव के बीच विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक के स्वर्गीय पिता नंदलाल यादव के नाम पर बिजली का कनेक्शन है। इसी कनेक्शन का बकाया बिल को लेकर कहासुनी हो गई। राजबली यादव ने कुछ कहते हुए आरोपी छोटे भाई कैलाश को एक थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद वह तैस में आ गया और सीधे अपने घर में गया। बाहर चाकू लेकर निकला और सीधे बड़े भाई के सीने, पेट और पीठ पर कुल चार बार घोंप दिया। जिससे बचाने पत्नी चंद्रकला देवी दौड़ी। इधर, क्रोध में खून के प्यासे कैलाश ने उसपर भी चाकू से वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक चंद्रकला के पेट और पीठ में चाकू के दो वार है।
वारदात के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, जेठ की हत्या और जेठानी की नाजुक हालत देख आरोपी की पत्नी भी अपने बच्चों को लेकर घर छोड़कर फरार हो गई है। मौके पर पर पहुंची पुलिस जांच और गिरफ्तारी के सिलसिले में आरोपी के ससुराल आजमगढ़ तक गई। लेकिन, वो वहां नहीं मिला। ग्रामीण इस विवाद को सामान्य तौर पर होने वाले गांव में झगड़े की तरह ही देख रहे थे। वजह कुछ दिन पहले राजबली यादव (मृतक) पंपिंग सेट के पास ही के समीप शौचालय का गड्ढा खोदवा रहे थे। इसे लेकर भी दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि मामला फिर रफा-दफा हो गया। लोगों ने समझा वैसे ही अभी मामला शांत हो जाएगा, लेकिन बात बढ़ गई।
ग्रामीणों ने बताया कि हुसैनपुर मधुकर गांव निवासी नंदलाल यादव के तीन पुत्रों में सबसे बड़े चंद्रबली यादव, राजबली यादव और कैलाश यादव है। पिता नंदलाल यादव के निधन के बाद तीनों भाइयों के बीच तीन बीघा खेत का बंटवारा हो गया था। जबकि हत्याराेपी कैलाश यादव के दरवाजे के पास स्थित पंपिंग सेट का संचालन अभी तीनों भाई सामूहिक रूप से कर रहे थे। राजबली यादव एलआईसी एजेंट थे। जबकि पत्नी चंद्रकला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पुत्र पीयूष और आयुष सुबह कोचिंग थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जब वह घर पहुंचेंगे तो अब कभी पिता से बात नहीं हो पाएगी। घटना की जानकारी होते ही कोचिंग छोड़ अस्पताल पहुंचे दोनों पुत्र पिता के शव और गंभीर रूप से घायल मां को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...