Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा। रेवाड़ी में थाना शहर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला आनंद नगर व हाल मुकाम आजाद चौक आर्य नगर निवासी के रूप में हुई है। गर्भपात कराने पर महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रेमी भाग गया था। जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात जूस की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से हुई थी।
उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा था, इस पर व्यक्ति ने उससे कहा कि तलाक मिलने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद 2021 से वह उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगा था। इस दौरान उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया। वर्ष 2023 में उसने लिव इन में रहने के कागजात भी बनवाए और उसके साथ लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।
आरोप लगाया कि इसके बाद वह दूसरी जगह रहने लगी। आरोपी उसके साथ रह रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने का पता चलने के बाद उसने धोखे से कोई दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके कारण उसकी हालत खराब हो गई। इस दौरान आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर करीब चार साल तक गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...